जंत्र मंत्र पर प्रर्दशन कर रही पहलवान लड़कियों के पक्ष में पहुंच कर हरपुरा ने बृजभूषण को पद से हटा कर तुरंत ग्रिफतार करने की की मांग

by

दिल्ली : भारतीय कुशती संघ के अध्यक्ष व भाजपा के सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीडऩ के आरोप लगाते हुए उसकी ग्रिफतारी की मांग को लेकर दिल्ली मे जंतर मंतर पर बैठी अंतरराष्ट्रीय पहलवान लड़कियों के सर्मथन में आज आल इंडिया जाट महासभा के राष्ट्रीय बरिष्ठ उपाध्यक्ष व पंजाब अध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा के नेतृत्व में पंजाब से काफी संख्यां में पदाधिकारी जंत्र मंत्र पहुंचे। इस दौरान वहां पर भारतीय किसान युनियन के प्रव्क्ता और आल इंडिया जाट महासभा के उपाध्यक्ष राकेश टिकैत ने भी पुहंच कर पहलवान लड़कियों का सर्मथन किया और केंद्र की भाजपा सरकार को चेतवानी दी कि पहलवान लड़कियों को इंसाफ देने के लिए तुरंत बृजभूषण सिंह को ग्रिफतार किया जाए और भारतीय कुशती संघ के अध्यक्ष पद से हटाया जाए अन्यथा हम बड़ा संघर्ष करेगें।
इस दौरान आल इंडिया जाट महासभा के राष्ट्रीय बरिष्ठ उपाध्यक्ष व पंजाब अध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा ने कहा कि आज सरकार चला रही भाजपा अपने संासद भारतीय कुशती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह को बचाने का हरसंभव प्रयास करते हुए पहलवान लड़कियों सहित पूरी मातृशक्ति का अपमान कर रही है। जिस तरह अंतरराष्ट्रीय पहलवान लड़कियों को इंसाफ के लिए आज सडक़ पर बैठना पड़ रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाजपा की सरकार लगातार बृजभूषण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज भी नहीं होने दे रही थी आखिर देश की सुप्रीम र्कोट के निर्देशों पर पुलिस ने बुजभूषण के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई। जिसमें एक पाकसों एकट तहत है, जो गैरजमानती एकट है लेकिन फिर भी बृजभूषण सिंह कह ग्रिफतारी नहीं की जा रही है। जिससे साफ है कि इसके पीछे भाजपा सरकार सीधे तौर पर दखलअंदाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि इस भाजपा सरकार के समय में पूरी मातृशक्ति को सडक़ों पर उतरना चाहिए। क्योंकि जव देश के लिए गोल्ड मैडल जीतने वाली लड़कियों को इंसाफ यह सरकार नहीं दे रही तो अन्य लड़कियों की इंसाफ की उम्मीद कैसे की जा सकती है। उन्होंने कहा हम पहलवान लड़कियों की मांग के मुताविक बृजभूषण सिंह को ग्रिफतार नहीं किया जाता और भारतीय कुशती संघ के पद से नहीं हटाया जाता तव तक संघर्ष जारी रहेगा और हर तरह से पहलवान लड़कियों की सहायता की जाएगी।
फोटो: आल इंडिया जाट महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पंजाब के अध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा जंत्र मंत्र पर संबोधित करते हुए और राकेश टिकैत व हरपाल सिंह हरपुरा महिला पहलवानों से बातचीत करते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डिग्री काॅलेज ऊना : धूमधाम से मनाया गया युवा उत्सव-2022

संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ सर्वांगीण विकास में सहायक होते युवा उत्सव: सत्ती ऊना, 23 सितंबर: नेहरू युवा केंद्र ऊना के सौजन्य से आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर आज राजकीय महाविद्यालय ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नागेला गांव में भाजपा का पोल-खोल अभियान, कांग्रेस पर महिला विरोधी होने का आरोप

भाजपा नेता जय सिंह ने महिला आरक्षण बिल पर समर्थन न देने को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना वादों और योजनाओं को लेकर प्रदेश सरकार पर उठे सवाल एएम नाथ। चम्बा : ग्राम पंचायत...
article-image
पंजाब

रंगला पंजाब फंड से सिविल अस्पताल को मिली 2 एम्बुलेंस – विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने सौंपी

होशियारपुर, 25 मार्च : दलजीत अजनोहा ।  विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने आज पंजाब सरकार की ओर से रंगला पंजाब फंड के तहत सिविल अस्पताल होशियारपुर को 2 नई एम्बुलेंस भेंट की। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और मारपीट का सनसनीखेज मामला : महिला से चिट्टे के आदी युवक ने किया रेप, जबरन करवाया अबॉर्शन

एएम नाथ। कांगड़ा : . हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी के पुलिस थाना खुंडिया के तहत एक महिला के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया हैl महिला ने...
Translate »
error: Content is protected !!