शिमला नगर निगम पर कांग्रेस का कब्जा : कांग्रेस को 24 वार्डों, भाजपा को 9 वार्डों में मिली जीत, सीपीआईएम ने भी खोला खाता

by

शिमला : शिमला नगर निगम के 34 वार्डों के लिए हुए चुनाव के बाद मतों की गिनती के बाद घोषित नतीजों में से कांग्रेस ने 24 वार्डों में जीत दर्जकर पूर्ण बहुमत के साथ नगर निगम शिमला पर कब्जा कर लिया है। भाजपा के 9 उम्मीदवार जीते हैं। माकपा ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। दो मई को मतदान हुआ तथा 102 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
कांग्रेस को मिली जिन 24 वार्डों में जीत :
वार्ड नंबर 3 कैथू से कांता सुयाल, वार्ड नंबर 4 अनाडेल से उर्मिला कश्यप, वार्ड नंबर 6 टुटू से मोनिका भारद्वाज, वार्ड नंबर 7 मज्याठ से अनिता शर्मा, वार्ड नंबर 8 बालूगंज से दलीप थापा, वार्ड नंबर 9 कच्चीघाटी से किरण शर्मा, वार्ड नंबर 10 टूटीकंडी से उमा कौशल, वार्ड नंबर 11 नाभा से सिमी नंदा, वार्ड नंबर 14 रामबाजार से सुषमा कुठियाला, वार्ड नंबर 15 लोअर बाजर से उमंग बांगा और वार्ड नंबर 16 जाखू से अतुल गौतम चुनाव जीते हैं। वार्ड नंबर 17 बैनमोर से शीनम कटारिया, वार्ड नंबर 18 इंजनघर से अंकुश वर्मा, वार्ड नंबर 19 संजौली चौक से ममता चंदेल चुनाव, वार्ड नंबर 21 लोअर ढली से विशाखा मोदी और वार्ड नंबर 22 शांति विहार से विनीत शर्मा चुनाव जीते हैं। वार्ड नंबर 23 भट्ठाकुफर से नरेंद्र ठाकुर, वार्ड नंबर 24 सांगटी से कुलदीप ठाकुर, वार्ड नंबर 25 मल्याणा से शांता वर्मा, वार्ड नंबर 28 छोटा शिमला से सुरेंद्र चौहान, वार्ड नंबर 29 विकास नगर से रचना भारद्वाज, वार्ड नंबर 30 कंगना धार से रामरत्न शर्मा, वार्ड नंबर 33 खलीनी से चमन प्रकाश और वार्ड नंबर 34 कनलोग में आलोक पठानिया चुनाव जीते हैं।
भाजपा के उम्मीदवारों जिन 9 वार्डों से जीते :
वार्ड 1 भरारी से मीना चौहान, वार्ड 2 रुलदू भट्टा से सरोज ठाकुर, वार्ड 12 फागली से कल्याण धीमान, वार्ड 13 कृष्णा नगर से बिट्टू कुमार, वार्ड 20 उप्पर ढली से कमलेश मेहता, वार्ड 26 पानथघाटी से कुसम ठाकुर, वार्ड 27 कसुम्पटी से रचना जहिना, वार्ड 31 पाटीयोग से आशा शर्मा, वार्ड 32 न्यू शिमला से निशा ठाकुर चुनी गई।

सीपीआईएम को एक सीट पर जीत मिली है। सीपीआईएम के वार्ड 5 समर हिल से वीरेंदर ठाकुर जीत दर्ज कर सीपीआईएम का खाता खोलने में कामयाव रहे।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नगर निगम शिमला के चुनावों में भारी जीत हासिल करने पर शिमला की सम्मानित जनता, प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बधाई दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

यह राजनीति नहीं, क्रांति है: पानी, नशा और भविष्य की लड़ाई पर सीएम भगवंत मान का युवाओं को संदेश : भगत सिंह से प्रेरणा, पंजाब के नौजवान अब बनेंगे बदलाव की मशाल : सीएम भगवंत मान

गढ़शंकर, 3 मई :  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज गढ़शंकर में आम आदमी पार्टी की तरफ से आयोजित यूथ क्लब लीडरशिप प्रोग्राम की अध्यक्षता करते हुए युवाओं को राष्ट्र हित में काम करने के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वीर बाल दिवस पर गुरूद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब पहुंचे CM नायब सिंह सैनी, छोटे साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित की

चंडीगढ़: इतिहास के सबसे करुण और प्रेरक अध्यायों में दर्ज साहिबज़ादों के अद्वितीय बलिदान को स्मरण करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब पहुँचे। यह वही पावन धरती...
article-image
पंजाब

7 जुलाई को डिप्टी स्पीकर आवास घेराव में गढ़शंकर के पेंशनर करेंगे बड़ी शमूलियत

गढ़शंकर, 5 जुलाई: पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन पंजाब इकाई गढ़शंकर की मासिक बैठक गांधी पार्क स्थित पुस्तकालय में वरिष्ठ नेता बाबू परमानंद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक की जानकारी देते हुए पेंशनर नेता बलवंत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के मंत्रिमंडल को मंजूरी मिलेगी राजस्थान के अलवर में : जिला शिमला और कांगड़ा से मंत्रियों की संख्या तय करने को लेकर अभी पेच फंसा

शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल को मंजूरी राजस्थान के अलवर में मिलेगी। 16 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा के 100वें दिन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला मंत्रियों...
Translate »
error: Content is protected !!