इंस्पेक्टर इंद्रजीत को किसने दी क्लीन चिट : 14 विभागीय जांचों में क्लीन चिट देने वाले अधिकारियों के नाम गृह विभाग ने मांगे

by

जालंधर : पंजाब के गृह विभाग ने पुलिस-ड्रग माफिया सिंडिकेट में बर्खास्त किए जा चुके इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह खिलाफ हुई 14 विभागीय जांचों में क्लीन चिट देने वाले अधिकारियों के नाम भी मांगे गए हैं। पंजाब के गृह विभाग ने इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह मामले में पुलिस को दोबारा लेटर लिखा है। जिसमें इंद्रजीत सिंह के पूरे सेवाकाल की जांच करने के आदेश दिए हैं।
अब तक की पुलिस जांच में बर्खास्त किए जा चुके आईजी राजजीत सिंह के तहत विभिन्न जिलों में इंद्रजीत की पोस्टिंग के लगभग 14 महीनों पर केंद्रित थी। जहां उसे कथित रूप से अनुचित लाभ दिया गया था। इंद्रजीत 1986 में एक कॉन्स्टेबल के रूप में पंजाब पुलिस में शामिल हुआ था। बारी से पहले पदोन्नति मिली और ड्रग तस्करी के आरोप में जून 2017 में बर्खास्त होने पर इंस्पेक्टर था। मुख्यमंत्री की स्वीकृति से जारी पंजाब गृह विभाग ने अपने संशोधित आदेशों में हाल ही में सौंपी गई पुलिस की जांच रिपोर्ट को अधूरा बताते हुए उस पर भी असंतोष व्यक्त किया है। संशोधित आदेशों में इंद्रजीत के पूरे सेवा रिकॉर्ड और विभागीय पूछताछ, पदोन्नति, पुरस्कार आदि में उसे दिए गए कथित पक्षपात के बारे में पूछा गया है।
डीजीपी को गृह विभाग ने लेटर लिख कहा- आपके द्वारा संदर्भित पत्र के तहत भेजी गई जानकारी पूरी नहीं है। इसलिए, आपसे अनुरोध है कि निम्नलिखित जानकारी तुरंत भेजें – उस अधिकारी का नाम जिसने आरोपी इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह को तरनतारन जिले और बाद में होशियारपुर में ट्रांसफर करने की मंजूरी दी। जब तबादले हुए तब दोनों जिलों के मुखिया राजजीत सिंह एसएसपी थे।
गृह विभाग ने इंद्रजीत को दोहरी पदोन्नति देने के संबंध में भी ब्योरा मांगा है। इसने यह पता लगाने के लिए जांच का आदेश दिया है कि इंद्रजीत को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन कैसे मिला और गंभीर आरोपों के बावजूद विभागीय कार्रवाई में उसे कैसे छोड़ दिया गया। इसके अलावा, नियमित निरीक्षकों की उपलब्धता के बावजूद उन्हें सीआईए इंस्पेक्टर तरनतारन के रूप में तैनात किया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब में बाढ़ से अब तक 46 मौतें : 2000 गांव डूबे, फसलें बर्बाद

चंडीगढ़ । पंजाब इस समय भयानक बाढ़ की चपेट में है. सतलुज समेत कई नदियों के उफान और लगातार हो रही बारिश ने राज्य को दशकों की सबसे बड़ी तबाही में धकेल दिया है....
article-image
पंजाब

विजय दिवस पर कैबिनेट मंत्री ने युद्ध स्मारक में शहीदों को अर्पित किए श्रद्धासुमन : वीर शहीद सैनिकों का हमेशा ऋणी रहेगा देश: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 16 दिसंबर:  कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज विजय दिवस 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध व बांग्लादेश की स्वतंत्रता की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देने वाले 3900 सैनिकों को युद्ध स्मारक...
article-image
पंजाब

चड्ढा परिवार ने कितना गांव के स्कूली बच्चों को किटें व खेल सामग्री भेंट की

गढ़शंकर : शहीद सरवन दास सरकारी मिडल स्कूल कितना में स्कूल के प्रिंसिपल हरदीप कुमार के नेतृत्व में आयोजित एक साधारण समारोह के दौरान चड्ढा परिवार ने स्कूली बच्चों को स्कूल किटें व खेल...
Translate »
error: Content is protected !!