जिले होशियारपुर में 305308 मीट्रिक टन गेहूं की आमद : 100 प्रतिशत गेहूं की हो चुकी है खरीद: डिप्टी कमिश्नर

by

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि जिले की अलग-अलग मंडियों में गेहूं की खरीद निर्विघ्न जारी हैं। उन्होंने बताया कि बीती शाम तक जिले में 305308 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हुई थी और सारे ही गेहूं की खरीद कर ली गई है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया जिले की सभी 74 मंडियों में से गेहूं की निर्विघ्न खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक पनग्रेन की ओर से 86244 मीट्रिक टन, मार्कफैड की ओर से 73717, पनसप की ओर से 71390, पंजाब स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन की ओर से 43472, एफ.सी.आई की ओर से 24244 व व्यापारियों की ओर से 6241 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से मंडियों में गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने किसानों को अपील करते हुए कहा कि वे गेहूं के अवशेषों व नाड़ को आग न लगाकर वातावरण को दूषित होने से बचाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ईडी ने आप के विधायक जसवंत सिंह गज्जण माजरा को कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग दौरान हिरासत में लिया : आरोप है कि कंपनी के निदेशकों ने फर्जी स्टॉक और बही खातों में हेरफेर कर बैंक को 40.92 करोड़ रुपये का चूना लगाया

पंजाब में आम आदमी पार्टी के एक और विधायक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ईडी ने आप के विधायक जसवंत सिंह गज्जण माजरा को हिरासत में ले लिया है। जसवंत सिंह गज्जण माजरा अमरगढ़...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली कुलविंदर पर बड़ा एक्शन …जानें क्या मिली सजा

एएम नाथ। मंडी :  बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF महिला कर्मी कुलविंदर कौर का ट्रांसफर कर दिया गया है।  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार...
article-image
पंजाब

राधा कृष्णा मोहल्ला कमेटी का दविंदर राणा को चेयरमैन और राजन अरोड़ा को का अध्यक्ष सर्बसमिति से चुना  

सैला खुर्द।  राजन अरोड़ा : राधा कृष्ण मोहल्ले, सैला खुर्द की समस्याओं के समाधान के लिए राधा कृष्ण मंदिर में मोहल्ला वासियों की विशेष बैठक हुई। जिसमें बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी एकत्र हुए और...
article-image
पंजाब

गुरदासपुर में 497 किलोमीटर सड़कों का उद्घाटन, CM मान ने कहा- AAP सरकार ने हर वादा निभाया

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को गुरदासपुर के कहनुवां पहुंचे. यहां उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र में 168.44 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 497 किलोमीटर सड़कों का उद्घाटन किया । उन्होंने कहा कि आम...
Translate »
error: Content is protected !!