53.3 प्रतिशत वोटिंग जालंधर लोकसभा उपचुनाव में : सबसे ज्यादा 57% वोटिंग शाहकोट और सबसे कम 48.5% जालंधर कैंट में

by

जालंधर: जालंधर लोकसभा उपचुनाव में 53.3 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जिसमें सबसे ज्यादा 57% वोटिंग शाहकोट और सबसे कम 48.5% जालंधर कैंट में हुई।करतारपुर में 54.7%, जालंधर वेस्ट में 55.7%, फिल्लौर में 55%, नकोदर में 54.9%, जालंधर नॉर्थ में 54.4%, आदमपुर में 53.4% और जालंधर सेंट्रल में 48.6% वोटिंग हुई।
कई जगहों पर बाहरी लोगों को पोलिंग एजेंट बनाने के खुलासे हुए। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें जिला छोड़ने की चेतावनी देनी शुरू कर दी है। उन्हें कहा गया कि जालंधर जिला छोड़ दें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसी दौरान शाहकोट के गांव रूपेवाला में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए। शाहकोट से कांग्रेस विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया ने आरोप लगाया कि बाबा बकाला से आम आदमी पार्टी विधायक दलवीर सिंह टोंग जालंधर में घूम रहे हैं। चुनाव आयोग के नियम के मुताबिक वोटिंग के दिन बाहरी आदमी जालंधर में नहीं आ सकता। इसके बावजूद विधायक यहां वोटरों को प्रभावित कर रहे हैं। उधर आप नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस वर्करों ने धक्केशाही की। जिसके बाद विधायक टोंग को वहां कमरे में बंद कर दिया गया। मौके पर पुलिस ने वहां पहुंचकर विधायक को बाहर निकाला और अब थाने ले गई।
वहीं जालंधर नॉर्थ में भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के वर्कर भिड़ गए। यहां कांग्रेस वर्करों ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के कुछ लोग आए और उन्होंने वहां पर विरोधी दलों के बूथ तोड़ डाले। लोगों का कहना है कि जिन लोगों ने बूथों पर हमला किया वह सारे नशे में धुत थे। महिला मंदीप कौर ने बताया कि वह अपने बूथ पर बैठे हुए थे कि वहां गंजी उसका भाई बॉबी अपने साथियों के साथ आए और उन्होंने सीधे हमला बोल दिया। न किसी से कोई कहासुनी हुई और न ही किसी ने उन्हें कोई बुरा भला कहा। मंदीप कौर ने कहा कि उसके कपड़े फाड़ दिए। गले से सोने की चेन भी छीन कर ले गए।
महिला ने कहा कि गंजी और उसके भाई ने बॉबी ने धमकी दी कि शाम तक उसकी और उसके बेटे को वह जान से मार डालेंगे। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि यदि उन्हें और उनके बेटे को कुछ हुआ तो इसकी जिम्मेदारी गंजी और बॉबी की होगी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने बताया भाजपा के बूथ पर बैठे कार्यकर्ता का सिर फोड़ दिया गया। वहीं आम आदमी पार्टी नेता दिनेश ढल्ल ने कहा कि यह मामूली कहासुनी हुई थी। इसके इलावा कुछ बढ़ मामला नही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा में अवैध धार्मिक निर्माणों पर चला प्रशासन का बुलडोजर : भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 1 जुलाई l .चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध कब्जों और बिना अनुमति बनाए गए धार्मिक स्थलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। प्रशासनिक अधिकारियों की...
article-image
पंजाब

खैरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार और अन्य को नोटिस

चंडीगढ़ :  गिरफ्तार किए गए कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा ने  एनडीपीएस मामले में जमानत के लिए पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। सोमवार को खैरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार...
article-image
पंजाब

42 बोतल शराब सहित ग्रिफतार : गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 42 बोतल शराब तहत पकड़ कर किया मामला दर्ज

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने रावलपिंडी रोड़, गढ़शंकर से एक व्यक्ति को 42 बोतल शराब सहित ग्रिफतार कर मामला दर्ज कर लिया गया। एएसआई सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी रावलपिंडी रोड़ पर पुल...
article-image
पंजाब

होशियारपुर में बनने वाला नया मेडिकल कॉलेज दोआबे के लिए वरदान सिद्ध होगा: जिम्पा

बजट में मेडिकल कॉलेज के लिए 412 करोड़ रुपए रखने पर मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का किया धन्यवाद होशियारपुर, 11 मार्च: पंजाब के राजस्व मंत्री और होशियारपुर से विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने होशियारपुर...
Translate »
error: Content is protected !!