युवक ग्रिफ्तार : 1 लाख ड्रग मनी, 30 नशीली गोलियां बरामद ,मामला दर्ज

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की सीमा पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार से 30 नशीली गोलियां व एक लाख सात हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद कर गिरफ्तार किया है। दर्ज केस के अनुसार एएसआई कुलविंदर सिंह ने गांव कोकोवाल मजारी गांव के पास इंटरस्टेट नाके पर स्पेशल नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक बाइक सवार नंबर पब 24 ऐ 9766 को रुकने का इशारा किया तो वह बाइक को वापस हिमाचल प्रदेश की ओर घुमाने लगा तो पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक से 30 नशीली गोलियां व एक लाख सात हजार आठ सौ तीस रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। गढ़शंकर पुलिस ने नशीली गोलियां व ड्रग मनी रखने के आरोप में विजय कुमार पुत्र जसवंत निवासी गोलियां थाना गढ़शंकर को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

68वें पंजाब स्कूल गेम्स में एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन

गढ़शंकर।   68वीं पंजाब स्कूल खेल प्रतियोगिता में करतार सिंह मेमोरियल कॉलेज, टांडा होशियारपुर में आयोजित की गई थी।  जिसमें कुल 18 जोनों के छात्रों ने भाग लिया। जिसमें एसबीएस मॉडल हाई स्कूल के...
article-image
पंजाब

अब फोन में प्री-इंस्टॉल नहीं होगा संचार साथी ऐप : अनिवार्यता खत्म

नई दिल्ली  : केंद्र सरकार ने मोबाइल फोन में ‘संचार साथी’ ऐप को अनिवार्य रूप से पहले से इंस्टॉल रखने के अपने फैसले को वापस ले लिया है। निजता को लेकर विपक्ष और आम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पहाड़ों की धरती पर भी सफलता के फूल खिले : मुख्यमंत्री मधु विकास योजना बनी चंद्रसेन की आत्मनिर्भरता की राह*

एएम नाथ।  कुल्लू :  कुल्लू जिले के मनाली के समीप बसे बरूआ गांव के युवा चंद्रसेन ने यह सिद्ध कर दिखाया है कि अगर मन में दृढ़ संकल्प और वैज्ञानिक सोच हो, तो पहाड़ों...
article-image
पंजाब

अमेरिका में अलग-अलग हादसों में मारे गए मुकेरियां के युवकों के घर पहुंचकर कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल ने किया परिजनों से दुख का प्रकटावा

मुकेरियां, 30 जून:एन.आर.आई व प्रबंधकीय सुधार मंत्री पंजाब कुलदीप सिंह धालीवाल अमेरिका में अलग-अलग हादसों में मारे गए मुकेरियां के दो युवकों के घर परिजनों के साथ दुःख का प्रकटावा करने पहुंचे। इस दौरान...
Translate »
error: Content is protected !!