मुलाजिम नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकने का ऐलान।

by

गिरफ्तार साथियों को तुरंत रिहा किया जाए….पससफ़ नेता।
गढ़शंकर, 24 मई : पंजाब सुबर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन की गढ़शंकर यूनिट की हंगामी मीटिंग शाम सुंदर कपूर की अध्यक्षता में बुलाई गई। इस मीटिंग में जत्थेबंदी के राज्य प्रधान सतीश राणा को शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह के इशारे पर चंडीगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने की कड़े शब्दों में निंदा की गई। जिला प्रधान मखन सिंह वाहिदपुरी ने बताया कि सतीश राणा व गुरबिंदर सिंह और मिड डे मील वर्कर यूनियन के नेता शिक्षा मंत्री द्वारा दिये गए समय पर अपनी मांगों के संबंध में मिलने पहुंचे थे लेकिन शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा दोनो को मीटिंग में जाने से रोका और पुलिस द्वारा उनसे दुर्व्यवहार किया गया, उन्हें गिरफ्तार कर सेक्टर नंबर 3 में ले गए। उन्होंने कहा कि मिड डे मील वर्कर ने दोनों नेताओं की गैरमौजूदगी में मंत्री से मीटिंग में जाने से इंकार कर दिया और उन्होंने सरकार व मंत्री की तानाशाही के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि इस घटना से आम आदमी पार्टी की सरकार का असली चेहरा लोगों के सामने आया है। मुलाजिम नेताओं ने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री सत्ता के नशे में लोगों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि राणा की गिरफ्तारी के खबर मिलते ही मुलाजिम नेता चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं और फैसला किया है कि गुरुवार को राज्य में जिला स्तरीय व ब्लाक स्तर पर शिक्षा मंत्री के पुतले फूंके जाएंगे। इस मीटिंग में रामजी दास चौहान, नरेश बग्गा, बलवीर सिंह बैंस व जीत सिंह बग्वाई वी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोहाली में हड़कंप ….16 निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ नहीं मिला

मोहाली :  सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शहर के 16 प्रतिष्ठित निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने तुरंत...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में ‘इनोवेशन एंड स्टार्ट अप इको सिस्टम सपोर्टर’ विषय पर एक सैमीनार का किया आयोजन

गढ़शंकर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन के तहत बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में ‘इनोवेशन एंड स्टार्ट अप इको सिस्टम सपोर्टर’ विषय पर एक सैमीनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पिता-पुत्र को मौत के घाट उतारा : प्रेमिका से एक माह पहले कोर्ट में किया था विवाह, नाराज परिजनों ने दिया घटना को अंजाम

अलवर। राजस्थान में अलवर शहर के समीप सदर थाना पहाड़ी बास गांव में प्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिजनों ने लड़के के पिता और भाई की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना...
article-image
पंजाब

किरती किसान यूनियन का जिला अधिवेशन आयोजित : जगतार सिंह भिंडर जिला प्रधान और कुलविंदर सिंह चाहल जिला सचिव निर्वाचित

गढ़शंकर, 11 अगस्त: आनंदपुर साहिब रोड स्थित बाबा बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारा साहिब में किरती किसान यूनियन जिला होशियारपुर का जिला डेलीगेट अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन में संगठन की पिछली गतिविधियों की समीक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!