कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने पिपलू मेले के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

by

बैठक में कुटलैहड़ विधायक देवेंद्र भुट्टो रहे विशेष रूप से उपस्थित
ऊना, 25 मई – जिला मुख्यालय ऊना में जिला स्तरीय पीपलू मेला आयोजन के विषय में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आगामी 30 मई से 1 जून तक आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय ऐतिहासिक पिपलू मेले की तैयारियों के विषय में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में महेंद्र पाल गुर्जर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 3 दिन तक चलने वाले इस मेले में प्रदेश सरकार के विभाग प्रदर्शनियों लगाई जाएंगी जिसके माध्यम संबंधित विभागों द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मेले में स्वच्छता के साथ साथ खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस दौरान हमीरपुर की तरफ से आने वाले बड़े वाहनों को डीसी हमीरपुर से समन्वय स्थापित कर धनेटा से बाया भयांबी चलाया जाएगा।
बैठक में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र भुट्टो, एसडीएम बंगाना मनोज कुमार, तहसीलदार बंगाना राहुल कंवर व हिमाचल प्रदेश स्टेट रेड क्रॉस सोसाइटी के संरक्षक सुरेंद्र ठाकुर भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सकूलों में लगातार हो रही चोरियां को लेकर डीटीएएफ का प्रतिनिधिमंडल डीएसपी गढ़शंकर के रीडर से मिला

गढ़शंकर । तहसील गढ़शंकर के विभिन्न सकूलों में लगातार हो रही चोरियां को लेकर प्रदेश महासचिव मुकेश कुमार के नेतृत्व में डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट का प्रतिनिधिमंडल डीएसपी गढ़शंकर के रीडर गुरमिंदर भाटिया से मिला...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा सत्रः टोकरी में गोबर लेकर पहुंचा विपक्ष, स्टोन क्रशर को लेकर टकराव, किया वॉकआउट

एएम नाथ। धर्मशाला :  हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन जहां विपक्षी विधायक गारंटियों को चोला पहने विधानसभा पहुंचे थे वहीं आज दूसरे दिन वे गोबर लेकर पहुंच गए। हाथों में गोबर...
पंजाब

स्कूल बीनेवाल का नाम शहीद बलदेव राज के नाम पर रखा, 14 और स्कूलों का नाम शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और नामवर शख्सियतों के नाम पर रखा: विजय इंदर सिंगला

चंडीगढ़ : पंजाब स्कूल शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला ने आज कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा विभिन्न जिलों के 14 और स्कूलों का नाम शहीदों, स्वतंत्रता...
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में सियासी हलचल, अमृतपाल सिंह की नई पार्टी के नाम का हुआ ऐलान, अध्यक्ष के नाम पर लगी मुहर

माघी मेला कॉन्फ्रेंस के दौरान खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी के नाम की घोषणा की. इस मंच पर जयकारों के बीच पार्टी का नाम “अकाली दल (पंजाब का...
Translate »
error: Content is protected !!