लुधियाना के बंगाली गांव से खुरालगढ़ माथा टेकने आ रहे श्रद्धालुओं की जीप पलटने से एक कि मौत 12 घायल

by
गढ़शंकर – श्री गुरु रविदास महाराज जी की चरणछो प्राप्त व तपस्थल नगरी खुरालगढ़ के दर्शन करने के लिए महिंद्रा जीप खुरालगढ़ के पास गहरी खाई में पलट गई जिसके चलते एक श्रद्धालु की मौत और 12 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लोगों को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर दाखिल करा दिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि महिंद्रा जीप नंबर पब 23 3450 में बैठकर बंगाली गांव खन्ना जिला लुधियाना से 32 श्रद्धालु गढ़शंकर के बीत इलाके में पवित्र स्थान खुरालगढ़ में नतमस्तक होने के लिए रविवार को चले थे। जब वह साढे चार बजे खुरालगढ़ के पास पुहंचे तो जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। श्रद्धालुओं की चीखपुकार सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी और जीप के नीचे दबे श्रद्धालुओं को बाहर निकाल कर इलाज के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर में दाखिल कराया। यहां ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टर ने एक को मिरतक घोषित कर शेष घायलों का इलाज शुरू कर दिया। मिरतक की पहचान भरपूर सिंह पुत्र दलीप सिंह उम्र 70 वर्ष के रूप में हुई। घायलों में हरदीप कौर, गुरमीत कौर, राजविंदर कौर, मनदीप कौर, हरजीत कौर, हरबंस कौर, राजविंदर कौर, हरदीप सिंह, सुरिंदर कौर, सरबजीत सिंह व किरण का इलाज सिविल अस्पताल गढ़शंकर में चल रहा है जबकि जीप के चालक कुलदीप सिंह पुत्र केहर सिंह वासी अमलोह की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। मोके पर पुहंची एसएचओ इकबाल सिंह व एएसआई सतविंदर सिंह व पुलिस अधिकारियों के घटना की जांच शुरू कर दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल बीरमपुर में माता-पिता दिवस मनाया

गढ़शंकर, 4 अगस्त: सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल बीरमपुर में आज माता-पिता दिवस मनाया गया। स्कूल मुख्याध्यापक सुखविंदर कुमार ने बताया कि श्री हरदेव सिंह काहमा ने पिता का सम्मान करने और इस कार्यक्रम...
article-image
पंजाब

डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने अमित शाह द्वारा  डॉ. बीआर अंबेडकर साहब पर की गई गलत टिप्पणी की निंदा की

गढ़शंकर : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने संसद सत्र में केन्द्री  गृह मंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. बीआर अंबेडकर साहब पर की गई गलत टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए डीटीएफ नेता मुकेश कुमार ,...
article-image
पंजाब

साढ़े 3 करोड़ के डायमंड और गोल्ड ज्वैलरी बरामद : सीबीआई ने महिला डॉक्टर के लॉकर को खुलवाया

चंडीगढ़: पी.जी.आई. के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच में वीरवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पौने 12 बजे दिल्ली नंबर की 2 गाडिय़ों में सी.बी.आई. की टीम आई।  टीम सीधा ब्रांच मैनेजर...
article-image
पंजाब

कनाडा में गैंगस्टर अमृतपाल बाठ की गिरफ्तारी का दावा : तरनतारन के बाठ पर हत्या, जबरन वसूली और यूएपीए समेत कई मामलों का आरोप

 पत्नी कंचनप्रीत कौर का नाम 2025 के उपचुनाव विवाद में भी आया था चंडीगढ़/तरनतारन । कनाडा में पंजाब के वांछित गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ को गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट...
Translate »
error: Content is protected !!