कटारूचक्क व आप की मान सरकार की परेशानी बढ़ सकती : गवर्नर बीएल पुरोहित इस संबंध में चीफ जस्टिस को पत्र लिख सकते

by

चंडीगढ़ : मुख्‍यमंत्री भगवंत मान को कटारूचक्क के खिलाफ कार्रवाई बारे दो बार सिफारिश भी कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। विपक्षी दल के नेताओं द्वारा भी मामले में कार्रवाई की मांग की जा रही है। कांग्रेस के नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने दो दिन पहले ही पंजाब गवर्नर को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कटारूचक्क मामले की जांच CBI से कराने की मांग की है। साथ ही यह भी लिखा है कि गवर्नर बीएल पुरोहित इस संबंध में चीफ जस्टिस को पत्र लिखें, ताकि वह खुद संज्ञान ले सकें। यदि ऐसा होता है तो पंजाब में आम आदमी पार्टी की मान सरकार की परेशानी बढ़ सकती है।
कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क की आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुई थी। इसके बाद कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने पंजाब गवर्नर बीएल पुरोहित को शिकायत के साथ वीडियो दी। गवर्नर द्वारा वीडियो की सच्चाई का पता लगाने के लिए उसकी फोरेंसिक जांच कराई गई। इसके बाद वीडियो से किसी प्रकार की कोई छेड़छाड़ नहीं किए जाने की बात सामने आई। साथ ही वीडियो में दिखने वाले सभी किरदार भी सही होने की जानकारी सामने आई।
कटारूचक्क ने मानहानि की दी चेतावनी
कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैरा के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने मामले में मानहानि की कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सिंगर हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार का तलाक : शादी के 12 साल बाद दोनों के रास्ते हमेशा के लिए एक-दूसरे से अलग

नई दिल्ली : मशहूर सिंगर हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार का तलाक हो गया है। करीब ढाई साल बाद दिल्ली के कोर्ट ने कपल के तलाक को मंजूरी दे दी है। ऐसे...
article-image
पंजाब

हिंदू नेता सुभाष गोरिया को पुलिस ने लिया हिरासत में : सुभाष गोरिया ने एक वीडियो में कहा था कि अगर मैं आत्मदाह करता हूं तो इसकी जिम्मेवार होगी पुलिस

जालंधर : परिवार सहित आत्मदाह की धमकी देने वाले हिंदू नेता सुभाष गोरिया को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सूत्रों के मुताबिक सुभाष गोरिया ने एक वीडियो में कहा था कि अगर...
article-image
पंजाब

सजा सुनने के बाद दूसरी मंजिल से कूदा आरोपी : अदालत द्वारा लड़की को बरगला कर अपने साथ ले जाने के मामले में सात साल की कैद की सुनाई थी सजा

मानसा : स्थानीय अदालत द्वारा लड़की को बरगला कर अपने साथ ले जाने के मामले में एक युवक को सात साल की कैद की सजा सुनाए जाने के बाद, उसने कोर्ट की दूसरी मंजिल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीजेपी को 370 सीट और एनडीए को 400 पार सीट देगी जनता : देश का मिजाज एनडीए को 400 पार करा कर ही रहेगा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में महंगाई से लेकर नए-नए स्टार्टअप तक जिक्र किया।...
Translate »
error: Content is protected !!