संयुक्त किसान मोर्चा ने महिला पहलवानों के पक्ष में मोदी सरकार का शाहपुर व बीनेवाल में पुतला फूंका

by

गढ़शंकर । संयुक्त किसान मोर्चा व कुल हिंद किसान किसान सभा ने न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठी महिला पहलवानों के पक्ष में शाहपुर गांव में धरने के दौरान आज मोदी सरकार का पुतला फूंका। इस अवसर पर दर्शन सिंह मट्टू व बीबी सुभाष मट्टु ने कहा कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरन सिंह के देश की प्रसिद्ध महिला पहलवानों के साथ व्यवहार के खिलाफ पिछले कई महीनों से महिला पहलवान जंतर-मंतर पर बैठी हैं। लेकिन केंद्र सरकार उन्हें न्याय देने के बजाय उनके संघर्ष को कुचल रही है। नेताओं ने मांग की कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और महिला पहलवानों को न्याय दिया जाए। इस दौरान सरबजीत सिंह पुनी, गुरनेक सिंह, कुलदीप सिंह, नाजर सिंह, मोहन लाल, जसविंदर सिंह, सतनाम सिंह, जरनैल सिंह, जगीर सिंह, दीदार सिंह, गुरविंदर सिंह, विजय कुमार, संतरा देवी, उषा रानी, शारदा, साक्षी व वंदना आदि मौजूद रहीं।
इसके इलावा सयुंक्त किसान मोर्चे के आहवान पर गांव बीनेवाल में भी पंचायत समिति सदस्य मोहन लाल की अगुआई में मोदी सरकार का पुतला फूंका गया। इस दौरान रमेश धीमान, दविंदर सिंह, गरीब दास बीटन, सतनाम सिंह, देव कुमार, किशोर कुमार, कृष्ण देव आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भगवंत मान मुर्दाबाद के नारोँ से गूंजा मिनी सचिवालय, मांगों को लेकर जल सप्लाई व सेनीटेशन कंट्रेक्ट वर्कर यूनियन ने दिया मिनी सचिवालय के समक्ष धऱना

पंजाब सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी की,  दी चेतावनी 9 दिसंबर को करेगेँ लुधियाना लाडोवाल टोल प्लाजा पर नेशनल हाईवे जाम नीरज शर्मा, होशियारपुर : अपनी मांगोँ को लेकर जल सप्लाई व सेनीटेशन कंट्रेक्ट...
article-image
पंजाब

Honour Elders, Society’s Priceless

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/May 06 : Under the leadership of India Development Council president and prominent social worker Sanjeev Arora, council members distributed food supplies to 25 destitute and needy elderly residents at Tera Aasra...
article-image
पंजाब

प्रसिद्ध फुटबाल खिलाड़ी निंदर राय को मोटरसाईकल देकर सम्मानित करेगें एनआरआईज

गढ़शंकर: गांव मोरांवाली में रहे शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह स्र्पोटस कलब, गांव मोरांवाली दुारा आयोजित पचासवें वार्षिक फुटबाल टूर्नामैंट दौरान फुटबाल के प्रसिद्ध खिलाड़ी निंदर राय को फुटवाल खेल में लंबे समय से शानदार...
Translate »
error: Content is protected !!