लुटेरों ने ज्वेलर की गोली मारी, मौत : दिनदहाड़े लुटेरे सामान लेकर फरार

by

मोगा : मोगा के राम गंज मंडी में एक ज्वेलर की दुकान पर दिनदहाड़े लुटेरों ने दुकान के मालिक पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। दुकान के मालिक विक्की अपनी दुकान पर बैठा था करीब 1.30 बजे पांच लोग आए, जिनमें से तीन शोरूम के अंदर दाखिल होकर सामान दिखाने को कहने लगे। कुछ देर बाद बाहर खड़े 2 लोग भी अंदर आ गए और बैठ गए और स्टाफ को सामान दिखाने को कहा। अचानक गन निकालकर सामान लूटने लगे तो तो दुकान के मालिक ने रोकने की कोशिश की। लुटेरों ने उस पर गोली चला दी और सामान लेकर फरार हो गए।
गोली लगने पर दुकान के मालिक को मोगा सिविल अस्पताल ले जाया गया, गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लुधियाना के डीएमसी रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान दुकान मालिक विक्की की मौत हो गई। वहीं, मोगा के एसएसपी के साथ-साथ और भी अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए। एसएसपी ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि लुटेरे कितना सामान ले गए। मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाई गई है और पुलिस की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ਪਟਿਆਲਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਬਲਬੇੜਾ ਵਿਖੇ ਕਾਰ ‘ਚੋਂ ਹੋਈ 8.25 ਲੱਖ ਦੀ ਲੁੱਟ ਦੀ ਗੁੱਥੀ ਸੁਲਝਾਈ

ਪਟਿਆਲਾ, 22 ਦਸੰਬਰ: ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ. ਪਟਿਆਲਾ ਹਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀਂ ਅਕਾਲ ਅਕੈਡਮੀ ਬਲਬੇੜਾ ਦੇ ਬਾਹਰ ਖੜੀ ਸਵੀਫਟ ਕਾਰ ‘ਚੋਂ ਗੱਡੀ ਦਾ ਸ਼ੀਸ਼ਾ ਭੰਨਕੇ ਅੱਠ ਲੱਖ ਪੱਚੀ ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਦੀ ਲੁੱਟ ਦੀ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उप प्रधान से प्रधान पद तक का सफर तय करने निकले मोहर सिंह ठाकुर : दस साल के अनुभव के साथ प्रधान पद के लिए ठोकी ताल

पिछले दस वर्षों से उप प्रधान के रूप में कर रहे हैं जनता की सेवा, ग्रामीण विकास और जनसेवा को बनाया चुनावी मुद्दा तीर्थन घाटी गुशैनी, बंजार (परस राम भारती) : जिला कुल्लू के उपमंडल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कालेज की प्रबंधक और वाईस प्रिसीपल के खिलाफ मामला दर्ज : नर्सिग कालेज में विधार्थी द्वारा जहरीली बस्तू खाने के बाद खुदकुशी करने का मामला

गढ़शंकर।  गुर सेवा नर्सिग कालेज पनाम में 9 अक्तूबर को बीएससी नर्सिग के विधार्थी दुारा जहरीली चीज खाकर खुदकुशी करने के मामले को लेकर कालेज की प्रबंधक दविंद्र कौर राय और वाईस प्रिसीपल कमलदीप...
Translate »
error: Content is protected !!