स्कूली बच्चों को शोषण व शारीरिक दंड बारे जागरूक करने हेतु चलाया जाएगा विशेष अभियान : चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को हर विद्यालय व बाल गृह में प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करना है अनिवार्य

by

शिमला 16 जून – जिला शिमला के सभी स्कूलों में बच्चों को शोषण व शरीरिक दंड बारे जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा।
यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी शिमला ममता पॉल ने जिला कल्याण समिति व चाइन्ड लाइन शिमला के साथ आयोजित बैठक की अध्य़क्षता करते हुए दी, जिसमें बाल श्रम, बाल यौन उत्पीडन, कार्पोरेल पनिश्मेंट (शारिरिक दंड), चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 व र्दुव्यवहार जैसे मामलों पर चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि चाइल्ड हेल्पलाइन शिमला से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार चाईल्ड हेल्प लाइन 1098 पर बाल श्रम, बाल यौन उत्पीडन, कार्पोरेल पनिश्मेंट (शारिरिक दंड) व र्दुव्यवहार जैसे मामले आ रहे हैं जोकि सीधे तौर पर बच्चों की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं व बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि शारीरिक दंड बच्चों के खिलाफ हिंसा का एक व्यापक रूप है।
उन्होंने कहा कि निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम 2009, धारा 17(1) के तहत शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न प्रतिबंधित है और धारा 17(2) के तहत एक दंडनीय अपराध है। किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम की धारा 23 के अनुसार कोई भी व्यक्ति, जो एक किशोर का संरक्षक है, बालक का अनावश्यक मानसिक या शारीरिक उत्पीड़न करता है या उसकी उपेक्षा करता है, तो उसे कारावास व जुर्माना हो सकता है। साथ ही किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 बच्चों के साथ क्रूरता के लिए सजा निर्धारित करती है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR), के दिशानिर्देशों अनुसार प्रत्येक स्कूल में शारीरिक दंड निगरानी प्रकोष्ठ का गठन करना अनिवार्य है जो स्कूल में शारीरिक दंड की शिकायतों की जांच करता है।
बाल कल्याण समिति शिमला की अध्यक्ष अमिता भारद्वाज ने बताया कि कानूनी प्रावधानों के बावजूद बच्चों के शोषण व शारीरिक दंड की घटनाएं अगर अभी भी हो रही हैं और यह चिंता का विषय है। इसके लिए शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित कर हर विद्यालय में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि बच्चों में आत्मसम्मान के साथ जीने की भावना विकसित की जा सके और वह सुरक्षित महसूस कर तनाव मुक्त जीवन जी सकें।
चाइल्ड हेल्पलाइन शिमला की संयोजक ललिता ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को हर विद्यालय व बाल गृह में प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करना अनिवार्य है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी केन्द्रों में सफाई व्यवस्था तथा लोगों को बताया जीवन में स्वच्छता का महत्त्व

सम्पूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत ग्राम पंचायत भनोता की आंगनबाड़ी केन्द्रों में मनाया गया विश्व जल दिवस आंगनबाड़ी केन्द्रों के लाभार्थियों को दी स्वच्छ जल संग्रहण की जानकारी एएम नाथ। चम्बा : विश्व जल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री का प्रवास कार्यक्रम : 8 फरवरी को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे

ऊना, 7 फरवरी – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री वीरवार 8 फरवरी को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ऊना में कानून व्यवस्था पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख : DC जतिन लाल ने दिए सख्त निर्देश …भूमि विवाद या अन्य शिकायतों से जुड़े व्यक्तियों के हथियार लाइसेंस तुरंत निलंबित कर किए जाएंगे हथियार जब्त : DC जतिन लाल

ऊना, 20 नवंबर. ऊना जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए उपायुक्त जतिन लाल ने सभी संबंधित विभागों को सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कानून से खिलवाड़...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब पुलिस के रडार पर ब्रिटिश सेना का एक सिख सैनिक – स्टूडेंट वीजा पर गया था UK, फिर ज्वाइन की ब्रिटिश आर्मी और अफगानिस्तान में लड़ा युद्ध

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस और यूपी पुलिस ने सोमवार को पीलीभीत में एक ज्वाइंट ऑपरेशन में तीन खालिस्तानी आतंकियों को मार गिराया। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि मारे गए आतंकियों को...
Translate »
error: Content is protected !!