जिला स्तरीय निशानेबाजी प्रतिस्पर्धा का शुभारंभ : पुलिस लाइन ऊना में पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर की अगुवाई में

by

ऊना : जिला राईफल एसोसिएशम ऊना द्वारा पुलिस लाइन ऊना में पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर की अगुवाई में दो दिवसीय जिला स्तरीय निशानेबाजी प्रतिस्पर्धा का शुभारंभ किया गया | इस दौरान 10m Rifle और Pistol निशानेबाजी प्रतियोगिता व 50m Rifle निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में आयु वर्ग के आधार पर निशानेबाजी की अलग अलग स्पर्धाएं आयोजित करवाई जा रही हैं। पुलिस अधीक्षक ऊना cum-अध्यक्ष जिला राईफल एसोसिएशन ऊना अर्जित सेन ठाकुर द्वारा बतलाया गया कि इस निशानेबाजी प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य निशानेबाजी प्रतियोगियों के लिए राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभावान खिलाड़ियों की खोज करना है। इस प्रतियोगिता के आज प्रथम दिन कुल 50 प्रतिभागियों जिसमें 16 बच्चे व 34 अन्य प्रतिभागी शामिल हुए।
इस अवसर पर श्री आर.एम शर्मा (सेवानिवृत उप-पुलिस महानिरीक्षक), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना श्री संजीव कुमार, हि.पु.से., श्री राजेश कुमार, हि.पु.से अतिरिक्त समादेशक प्र.भा.आ.वाहिनी वनगढ़ ऊना, श्री विक्रान्त राणा महासचिव जिला राइफल एसोसिएशन ऊना व अन्य पुलिस अधिकारी व पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

ट्रैक्टरों के चालान करके 40,000 रुपये जुर्माना वसूला : अवैध खनन पर हरोली पुलिस ने सख्त कार्रवाई

हरोली :  हरोली पुलिस  ने सोमवार की रात को गुप्त सूचना के आधार पर  ने स्वां नदी में छापेमारी की तो मौके पर नदी के आसपास खनन करते 14 ट्रैक्टर मिले। पुलिस के पहुंचने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल आश्रम सुजानपुर के बच्चों को कई सुविधाएं देगी वीनस फाउंडेशन : जिला प्रशासन ने वीनस फाउंडेशन के साथ एमओयू पर किए हस्ताक्षर

एएम नाथ। हमीरपुर 30 जनवरी :  बाल आश्रम सुजानपुर के बच्चों को आवास और शैक्षणिक सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ उनका सम्मानजनक जीवन, मनोरंजन और उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सराज में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का तूफानी चुनाव प्रचार, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना : कांग्रेस सरकार अपने घोर वित्तीय कुप्रबंधन के कारण आज राज्य को गंभीर वित्तीय आपातकाल के दौर में ले आई

पूरे हिमाचल प्रदेश में भीषण आपदा के बाद से ही लगातार तमाम विकास कार्यों पर लगा हुआ है पूरी तरह से पूर्ण विराम एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तकलेच तक सड़क हुई बहाल : डीसी एसपी ने किया निरीक्षण

एएम नाथ। शिमला (रामपुर) 19 अगस्त – तकलेच क्षेत्र के डमराली में बादल फटने से प्रभावित हुई सड़क को बहाल कर दिया गया है। रविवार को डीसी और एस पी सड़क बहाल होने के...
Translate »
error: Content is protected !!