लंगर हॉल टेंट लगाने का कार्य का शुभारंभ पंडित विक्रांत रणदेव ने किया

by

गढ़शंकर : श्री अमरनाथ माता चिंतापूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिः गढ़शंकर दुआरा क्षेत्रवासीयों के सहयोग से 26 जून से होशियारपुर रोड पर पनसप गोदाम गढ़शंकर के पास श्री अमरनाथ जी एवं अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 11वां विशाल भंडारा की शुरुआत की जाएगी।
आज संस्था के अध्यक्ष ठेकेदार कुलभूषण शौरी व अन्य सदस्यों की उपस्थिति में समाजसेवी पंडित विक्रांत रणदेव जी ने मिठाई का भोग लगाकर लंगर हाल में टेंट लगाने के कार्य का प्रारंभ किया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष ठेकेदार कुलभूषण शोरी ने बताया 26 जून से चलने वाला यह भंडारा हर वर्ष की तरह इस बार भी लगाया जा रहा है। जिसकी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। करीव एकमहीने तक चलेने बाले भंडारे में हर वर्ष लाखों श्रद्धालु पहुंचते है। जिसके चलते ट्रस्ट के सभी पधाधिकारियों की ड्यूटियां लगा दी गयी है।
गौरतलब है कि लगातार 40 दिनों तक चलने वाले इस समागम के दौरान रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए लंगर समिति की ओर से पर्याप्त इंतजाम किए जाते हैं। इस मौके पर हरपाल सिंह बेदी, डॉ. विनीत लंब व कुलबीर सिंह अजीमल मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

मथुरा से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस में आग लगने से 8 जिंदा जले, 2 दर्जन झुलसे; नूंह में हादसा

गुरुग्राम, 18 मई :  उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन से तीर्थयात्रा करके लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी बस में हरियाणा के नूंह के पास आग लग गई। आग लगने से 8...
article-image
पंजाब

12 किलो हेरोइन के बरामद 3 गिरफ्तार : डीजीपी गौरव यादव

अमृतसर । पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय/अंतरराष्ट्रीय लिंक...
पंजाब

153 ग्राम हैरोईन समेत एक व्यक्ति काबू

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने गशत दौरान एक व्यक्ति को 153 ग्राम हैरोईन समेत काबू किया है। प्राप्त जानकतारी मुताबिक गढ़शंकर पुलिस की एक पुलिस पार्टी व सीआईए स्टाफ नंगल रोड पर गशत पर थी...
Translate »
error: Content is protected !!