मृतक शरीर मरणोपरांत राजिंदरा मेडिकल कालेज पटियाला को रिसर्च के लिए सौंपा : कैप्टन ओमप्रकाश का मृतक शरीर रोटरी क्लब आई बैंक और कोर्निया ट्रांसप्लांट सोसाइटी होशियारपुर की मध्यस्थता परिजनों ने सौंपा

by

गढ़शंकर : मानवता के मद्देनजर कैप्टन ओमप्रकाश का मृतक शरीर मरणोपरांत उनके परिजनों ने रिसर्च के लिए राजिंदरा मेडिकल कालेज पटियाला को सौंप दिया। कैप्टन की पुत्रवधू प्रवीण कुमारी, पौत्र राज कुमार व अनुज कुमार और पारवारिक सदस्यों मनजीत पाल सिंह व प्रेम कुमार ने उनका शरीर सरकारी राजिंदरा मेडिकल कालेज पटियाला को रोटरी क्लब आई बैंक और कोर्निया ट्रांसप्लांट सोसाइटी होशियारपुर की मध्यस्थता से रिसर्च के लिए सौंपा ।
इस अवसर पर कैप्टन के परिजन, रिश्तेदार व गांव के लोग भी उपस्थित थे। सोसाइटी के चैयरमेन जे. बी. बहल, डॉ तरसेम सिंह, कैशियर मदनलाल महाजन, जसवीर सिंह, सिविल अस्पताल गढ़शंकर के एसएमओ डॉ रमन कुमार भी उपस्थित थे। डॉ तरसेम सिंह ने लोगों को मरणोपरांत शरीर दान करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि एक व्यक्ति की आंखे दी लोगों की जिंदगियो को रोशन कर सकती है। उन्होंने कहा के कैप्टन ओमप्रकाकश इतनी दिली इच्छा था कि हर 4 से 5 महीने बाद कॉल करते थे के आपने अपना मोबाइल नंबर तो बदल ना लिया हो क्योंकि मुझे हर हालत में शरीर दान करना ही है। उन्होनें कहा के कैप्टन ओमप्रकाश अपनी पुत्रवधू का भी शरीर दान करने के खुद फॉर्म भरा कर वसीयत बनवाई थी।
एसएमओ डॉ रमन कुमार ने कैप्टन ओमप्रकाश के परिजनों का धन्यवाद किया। जे. बी. बहल ने लोगों से कहा कि अगर कोई व्यक्ति पुतलियों की बीमारी से पीड़ित हैं तो वह संस्था से संपर्क करें। मदन लाल व कैप्टन की पुत्रवधू प्रवीण कुमारी ने लोगों से अपना शरीर व आंखे दान करने के लिए प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि कैप्टन ओमप्रकाश ने 2005 में अपना शरीर रिसर्च के लिए दान करने के लिए वसीयत बनाई थी। इस गांव में काफी संख्या में लोगो ने शरीर दान की वसीयत बनाई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौत से पहले पूनम पांडे का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट भी इंटरनेट पर वायरल : शिप पर व्हाइट ब्रॉलेट और ब्लैक कलर की पैंट रखी थी पहन

फिल्मी स्टार पूनम पांडे के निधन से हर कोई सदमे में आ गया है। सर्वाइकल कैंसर से एक्ट्रेस पूनम पांडे की मौत हुई है।  लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि इतनी कम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1984 के सिख-विरोधी दंगे : सज्जन कुमार के खिलाफ सजा पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा

नई दिल्ली। मामले में महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है।  दिल्ली उच्च न्यायालय ने सज्जन कुमार के खिलाफ सजा पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। सज्जन कुमार को इस मामले में दोषी ठहराया गया था,...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

भाखड़ा डैम से पानी छोड़े जाने के बाद एक दर्जन गावों में बाढ़ : मंत्री बैंस सहित पुलिस, प्रशासन व एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्या में जुटी, लोगो को सुरिक्षत जगहों पर पहुंचाया जा रहा

नंगल : भाखड़ा डैम में खतरे के निशान से पानी बढऩे के कारण करीव 99900 क्युसिक पानी छोड़े जाने के बाद नंगल तहसील के एक दर्जन से ज्यादा गावों में बाढ़ आने के बाद...
Translate »
error: Content is protected !!