नहा रही युवती का वीडियो बनाया : पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ धारा 354, 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया

by

कपूरथला : जिले में बाथरूम में नहा रही युवती का वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
शिकायत के मुताबिक एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 26 वर्षीय लड़की 12वीं पास है। 23 जून की रात करीब 09:30 बजे पूरा परिवार घर में था। घर के बाथरूम का पिछला हिस्सा गली के साथ लगता है। बाथरूम में गली की तरफ रोशनदान की जगह है। इस दौरान उसकी लड़की नहाने बाथरूम में गई। तभी एक व्यक्ति की परछाई बाथरूम में पड़ी। वह जोर से चिल्लाई। उसका लड़का भागकर गेट के बाहर गली में गया। उसने देखा कि एक लड़का रोशनदान से पाइपों का सहारा लेकर मोबाइल से वीडियो बना रहा था।
आरोपी उसके लड़के को देख कर मौके से भाग गया। इसके बाद वह अपने दोनों बेटों को साथ लेकर आरोपी के घर गया और उसके माता-पिता को बताया कि उनके लड़के ने यह बहुत गंदी हरकत की है। उस समय आरोपी के पिता ने शराब पी रखी थी। उनकी बातों को सुनकर वह गाली-गलौज करने लगा और धमकी देने लगा।
वह अपनी इज्जत की खातिर वापस घर आ गए। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बाप-बेटे के खिलाफ धारा 354, 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

5 तहसीलदार 9 नायब तहसीलदार सस्पेंड : सीएम मान के आदेशों को न मानने वाले वालों पर गिरी गाज, सीएम ने शाम 5 वजे तक बजे तक काम पर लौटने का दिया था अल्टीमेटम

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सामूहिक अवकाश लेने और रजिस्ट्री न करने वाले तहसीलदारों को आज शाम पांच बजे तक काम पर लौटने का समय दिया था। बता दें कि निलंबित किए गए 5...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में हावड़ा मेल के डिब्बे में हुआ धमाका, चार घायल

चंडीगढ़: पंजाब के फतेहगढ़ जिले में सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा मेल के एक डिब्बे में जोरदार धमाका हो गया, जिसमें 4 लोग घायल हो गए, अमृतसर से हावड़ा जा रही गाड़ी संख्या...
article-image
पंजाब

खेलोंखेलों को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार सदैव प्रयत्नशी: कैबिनेट मंत्री मीत हेयर

गढ़शंकर, 11 दिसम्बर : माननीय डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रोड़ी के स्थानीय कार्यालय में पंजाब सरकार के प्रशासनिक सुधार, प्रिंटिंग स्टेशनरी, साइंस टेक्नोलॉजी, पर्यावरण, खेल और युवा सेवाएं और उच्च शिक्षा मंत्री...
पंजाब

वृद्ध महिला के कान से सोने की वालीयां बाईक स्वार नेे झपटी

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस अंर्तगत गांव देनोवाल खुर्द में घर के बाहर गेट पर बैठी एक वृद्ध ेमहिला के कान की सोने की वालियां वेाईक स्वार झपटे कर फरार हो गया। गढ़शंकर पुलिस को दी...
Translate »
error: Content is protected !!