शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के नियोजित व व्यवस्थित विकास को सुनिश्चित बनाने पर बल– कुलदीप सिंह पठानिया

by

सिहुँता में लोगों की समस्याओं का किया निपटारा
चंबा (सिहुँता), 02 जुलाई : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के हित के लिए योजनाओं और कार्यक्रमों को संचालित किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के नियोजित व व्यवस्थित विकास को सुनिश्चित बना रही है तथा प्रदेश में सभी मूलभूत सुविधाओं के ढांचागत विकास पर बल दिया जा रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के सिहुँता में लोगों की समस्याओं को सुनने के उपरान्त उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए बोल रहे थे।
विधानसभा अध्यक्ष ने सिहुँता में लोगों की समस्याओं को सुना। ज्यादातर समस्याएं पानी, बिजली, सड़कों को लेकर थीं। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर समाधान कर दिया तथा शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं का निराकरण करें ताकि लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।
उन्होंने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और भटियात विधानसभा क्षेत्र में बिजली, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क व सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग और मांगों को ध्यान में रखकर क्षेत्र का योजनात्मक विकास करवाया जाएगा। सरकार लोगों के विश्वास और भावनाओं को ध्यान में रखकर ही योजनाओं का क्रियान्वयन करेगी, ताकि क्षेत्र के हर एक पात्र व्यक्ति को विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सिहुंता और उसके साथ लगते क्षेत्र को भी सीवरेज सुविधा के साथ जोड़ा जाएगा।उन्होंने कहा कि सिहुंता क्षेत्र में निर्बाध पेयजल आपूर्ति और सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करना उनकी विशेष प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन और नाबार्ड से स्वीकृत 13 पंचायतों के लिए उठाऊ पेयजल योजना सिहुंता पर 18 करोड 34 लाख रुपए व्यय किए जा रहे है जिससे लगभग 17 हजार लोग लाभान्वित होंगें।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय कंवर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण चंद चेला, युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप जसरोटिया, प्रधान ग्राम पंचायत छलाड़ा शमशेर राणा व विभिन्न पंचायतों के प्रधान और उपप्रधान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बनीखेत-खैरी सड़क पर कार हादसा, एक की मौत, एक घायल

एएम नाथ। डलहौज़ी :बनीखेत-खैरी संपर्क मार्ग पर बडेरू के पास एक निजी कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तुर्की से सेब आयात पर रोक की मांग : हिमाचल में संयुक्त किसान मंच ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

एएम नाथ । शिमला। तुर्किये के सेब आयात को बंद करने की मांग लगातार जोर पकड़ रही है। हिमाचल प्रदेश संयुक्त किसान मंच ने मंगलवार को शिमला राजभवन में राज्यपाल से मिलकर प्रधानमंत्री मोदी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू का केंद्र पर हमला….बोले- अभी तक नहीं मिले आपदा राहत के 1500 करोड़

एएम नाथ । शिमला :मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लंदन से वापिस लौट आए हैं. अपने सरकारी आवास ओक ओवर में मुख्यमंत्री ने फोरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाई. उसके बाद मीडिया से रूबरू उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने  वाहनों के आवागमन नियंत्रित को लेकर जारी की अधिसूचना 

एएम नाथ। चंबा :   ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने  जनसाधारण की सुविधा और सुरक्षा के लिए चंबा शहर-नगर परिषद क्षेत्र  के तहत वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए पूर्व में जारी  आदेश...
Translate »
error: Content is protected !!