किलो के हिसाब से सेब बेचने का निर्णय पूरी तरह बागवानी हित में – जगत सिंह नेगी

by

बागवानी मंत्री ने पराला मंडी का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
शिमला, 03 जुलाई – राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि विशेषज्ञों एवं किसान संगठनों से चर्चा के उपरांत ही सेब को किलो के हिसाब से बेचने का निर्णय लिया गया है जोकि पूरी तरह बागवानी के हित में है।
जगत सिंह नेगी ने आज फल एवं सब्जी मंडी पराला (सैंज) का दौरा कर मंडी में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा बिजली, पानी एवं पार्किंग से जुड़े निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्माण से संबंधित सभी विभागों एवं मंडी के पदाधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने फलों की बिक्री की प्रक्रिया का भी जायजा लिया।
इसके पश्चात उन्होंने बैठक को संबोधित किया जिसमे स्थानीय विधायक कुलदीप सिंह राठौर एवं पूर्व विधायक राकेश सिंघा भी उपस्थित रहे। इस बैठक में सेब को वजन के आधार पर बेचने के सरकार के निर्णय को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। इस नई प्रणाली के महत्व पर जोर देते हुए बागवानी मंत्री ने बताया वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए यह आवश्यक है कि विश्व स्तरीय मानदंडों को अपनाया जाए जिससे कि हिमाचल का सेब भी किसी से पीछे न रहे।
छैला से पराला मंडी सड़क को चौड़ा करने को लेकर बागवानी मंत्री ने बताया कि 15 जुलाई से पहले इस सड़क को पक्का कर लिया जाएगा जिसके लिए उन्होंने अधिकारीयों को निर्देश दे दिए हैं।
इस अवसर पर कुलदीप सिंह राठौर ने जगत सिंह नेगी का ठियोग विधानसभा क्षेत्र पधारने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बागवानों को वजन के आधार पर सेब बेचने की प्रणाली से लाभ होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय बागवानों के हित में है।
पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने बागवानी क्षेत्र में वर्तमान सरकार एवं बागवानी मंत्री द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
इस दौरान स्थानीय बागवानों द्वारा एक 6 सूत्रीय ज्ञापन बागवानी मंत्री को सौंपा गया जिस पर उन्होंने सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हर महीने 8 लाख का सेवा-पानी… ..एक WhatsApp कॉल ने खोल दी DIG की पोल : घर में मिला था 5 करोड़ कैश

चंडीगढ़ : सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तेज तर्रार IPS अधिकारी और रोपड़ रेंज के DIG हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने हरचरण सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 300 करोड़ के चिकित्सा उपकरणों की खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

नेरचौक और टांडा मेडिकल कॉलेज में स्थापित होंगे PET स्कैन, मेडिकल कॉलेजों में साल के अंत तक ऑटोमेटेड लैब सिस्टम शुरू करने का लक्ष्य एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मैहंदवानी के निकट सड़क के साथ खाई में पलटा टैंकर: टैंकर से रिसाव होने के कारण जंगल में आधा किलोमीटर तक विखरा क्रूड ग्लिसरीन

गढ़शंकर।   मैहंदवानी कोट सड़क पर गांव मैहंदवानी के निकट हिमाचल प्रदेश कि एक उद्योगिक इकाई को क्रूड ग्लिसरीन लेकर जा रहे टैंकर के पलट कर नीचे खाई में गिरने से केमिकल (क्रूड ग्लिसरीन)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अप्पर कुटलैहड़ में पानी की उपलब्धता बढ़कर 80 लाख लीटर हुईः वीरेंद्र कंवर

संपर्क से समर्थन यात्रा के तहत ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने डंगेहड़ा, बरनोह तथा समूर में सुनीं जन समस्याएं ऊना :  ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!