गढ़शंकर शहर मे जलमग्न हुई सड़क , पूर्व विधायक राठां ने साथियों सहित धान रोपां : पंजाब सरकार के विकास के दावों पर किया कटाक्ष

by

गढ़शंकर । गढ़शंकर शहर के नंगल रोड की खस्ता हालत के कारण यहां पहले से ही राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, कल रात से हो रही भारी बारिश के कारण सड़क पूरी तरह जलमग्न हो गई और तीन से चार फुट तके सड़क पर पानी खड़ गया।
जिसके चलते लोगों का सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है। क्योंकि कुछ दिन पहले ही सड़क को अपग्रेड करने वाले ठेकेदार ने सड़क खुदवा दिया था और बारिश पड़ने से जलभराव होने से लोगोँ के वाहन पानी में फंस रहे हैं और लोग गिर कर घायल हो रहे हैं।
जिसके चलते सरकार को जगाने के लिए गढ़शंकर से शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर धान लगा कर सरकार के विकास के दावों पर कटाक्ष किया ।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को गुमराह करने के लिए केवल झूठ बोल रही है। बीएक्स सिर्फ विज्ञापनों तक सीमित है। सड़कों की हालत दयनीय है और लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। पंजाब सरकार को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर बूटा सिंह अलीपुर, हरजीत सिंह, तरलोक सिंह नागपाल, महेंदर सिंह और डॉ. लखविंदर लक्की आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अफ्रीकी महिला समेत 4 गिरफ्तार : अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का पर्दाफाश …ISI कनेक्शन का सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसका सीधा कनेक्शन पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़ा पाया गया है। इस ऑपरेशन में चार आरोपियों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल ने कहा कि 2 जून को सरेंडर करेंगे : सुप्रीम कोर्ट ने मुझे 21 दिनों को दी थी मोहलत

नई दिल्ली  :  दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी  के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार  को कहा कि वो रविवार (2 जून) को सरेंडर करेंगे। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”सुप्रीम कोर्ट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तीन करोड़ का मादक पदार्थ सहित दो तस्कर गिरफ्तार

जयपुर, 09 जुलाई ।  कोटपूतली-बहरोड़ जिले की प्रागपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पावटा उपखंड के लाडा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नए घर में हुए शिफ्ट – अरविंद केजरीवाल ने परिवार के साथ छोड़ा दिल्ली का सीएम आवास

दिल्ली :  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अपना सरकारी आवास खाली कर दिया। वह सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैगस्टाफ रोड के सीएम आवास...
Translate »
error: Content is protected !!