महिला से 73 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

by

गढ़शंकर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने महिला को 73 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। एस. एच. ओ. गढ़शंकर हरप्रेम सिंह ने बताया कि गढ़शंकर पुलिस को नशे विरोधी अभियान को उस समय सफलता हासिल हुई जब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने एक महिला से 73 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह पुलिस पार्टी के साथ संदेहास्पद लोगों की चैकिंग कर रहे थे तो कालेवाल ललिया गांव की और से पैदल चलकर आ रही महिला पर संदेह होने पर रोककर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम गुरदीप कौर पत्नी हरविंदर सिंह निवासी रामपुर बिलड़ो बताया और तलाशी लेने पर उसके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। सब इंस्पेक्टर हरप्रेम सिंह ने बताया कि इस संबंध में गुरदीप कौर के विरुद्ध 22-61-85 एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी महिला का रिमांड लेने के बाद पूछताछ की जाएगी कि वह नशीला पदार्थ कहां से खरीदकर लाई थी और आगे किसे बिक्री करती थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में उद्यमिता विषय पर सेमिनार का आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स में उद्यमिता विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रिंसिपल डॉ. हरिंदर सिंह गिल, विभागाध्यक्ष डॉ. पारुल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किन्नौर में बादल फटा… काचरंग नाले में उफान से मची अफरा-तफरी : पुल और पानी की लाइनें तबाह

एएम नाथ। भावानगर :  किन्नौर के भावानगर के पास काचरंग नाले में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ से पैदल पुल, पेयजल लाइनें और जल शक्ति विभाग का टैंक क्षतिग्रस्त हो गया।...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

विधानसभा हल्का गढ़शंकर के नवनिर्वाचित प्रधान जशनप्रीत सिंह ,जनरल सेक्रेटरी चेतन ,गढ़शंकर ब्लॉक के नवनिर्वाचित प्रधान  अमरीक सिंह लाडी के के सम्मान में पिपलीवाल में समागम

गढ़शंकर। पंजाब युथ कांग्रेस के गढ़शंकर विधानसभा हल्के के नतीजों में विधानसभा हल्का गढ़शंकर का जशनप्रीत सिंह का प्रधान ,चेतन के जनरल सेक्रेटरी, पंकज कटारिया के वाईस प्रधान, रफ़ीक मुहंमद के सेक्रेटरी और गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!