कमांडिंग अफसर कर्नल एचपीएस शेरगिल की अगुआई में दोबारा एनसीसी कैम्प शुरू : होशियारपुर के विभिन्न सरकारी व प्राइवेट स्कूलों और कॉलेजों के लगभग 900 बच्चों ने लिया भाग

by

होशियारपुर : 12 पंजाब एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एचपीएस शेरगिल की अगुवाई में एटीसी 23-24 रिजिनल सेंटर पंजाब यूनिवर्सिटी , बजवाड़ा में 12 जून से 2 जुलाई तक शिविर लगाए गए।
इन शिविरों में होशियारपुर के विभिन्न सरकारी व प्राइवेट स्कूलों और कॉलेजों के लगभग 900 बच्चों ने भाग लिया। इन शिविरों में बच्चों ने फायरिंग, संस्कृति, स्पॉट, व्यक्तिगत व्यक्तित्व, शारीरिक फिटनेस, अग्निशमन, भारतीय हथियारों को खोलने जोड़ने की सिखलाई जैसी विभिन्न गतिविधियो में हिस्सा लिया।
इन गतिविधियों में विजेता विद्यार्थियों को कैप कमांडर दुआरा सम्मानित किया गया और भविष्य में अच्छे नागरिक बनकर देश की रक्षा के लिए तैयार रहने का संदेश दिया। सीएटीसी कैम्प में भारतीय सेना में शामिल होने के बारे में जानकारी ढ़ी गई। ARO ऑफिस जालंधर के कर्नल जयवीर सिंह ने बच्चों को सेना में भर्ती होने की विभिन्न श्रेणियों, शर्तों के बारे में बताया गया। कमांडिंग अफसर कर्नल एचपीएस सर्जिल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस कैंप में थर्ड ऑफिसर गुरुमीत सिंह, थर्ड ऑफिसर बीरबल, केयर टेकर आकाश, लेफ्टिनेंट रजनी पठानिया, एसएच तारा सिंह आदि शामिल थे.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जून से समय मांग रही हूं; प्रियंका गांधी ने भरी सभा में मांगा नितिन गडकरी से अपॉइंटमेंट, क्या मिला जवाब

नई दिल्ली : काग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से अपॉइंटमेंट मांग लिया। उन्होंने सड़क परिवहन मंत्री से कहा कि वह पिछले...
article-image
पंजाब

युवा सेवाएं विभाग युवाओं को सही दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध: प्रीत कोहली

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : युवा सेवाएं विभाग, होशियारपुर के सहायक निदेशक प्रीत कोहली ने कहा कि युवा देश की वास्तविक पूंजी हैं और उन्हें सही दिशा देना समाज व सरकार दोनों की साझा जिम्मेदारी है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुकान पर चलीं ताबडतोड़ गोलियां, माहिलपुर में मशहूर चावला कपड़े की दुकान पर : सौरव कौशल गुट ने ली जिम्मेदारी, मांगे 5 करोड़ रुपये

गढ़शंकर, 11 फरवरी : गढ़शंकर के कस्बा माहिलपुर स्थित मशहूर चावला कपड़े की दुकान पर दोपहर करीब साढ़े 13 बजे मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने दुकान के काउंटर पर पिस्तौल से गोली मारकर रंगदारी...
Translate »
error: Content is protected !!