5 अनधिकृत कॉलोनियों को तोड़ा : नगर निगम होशियारपुर की सीमा से बाहर, जिला नगर योजनाकार के रेगुलेटरी स्टाफ ने की कार्रवाई

by

होशियारपुर, 7 जुलाई: पंजाब सरकार द्वारा अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देशों के तहत अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) होशियारपुर राहुल चाबा के नेतृत्व में जिला नगर योजनाकार, होशियारपुर के रेगुलेटरी स्टाफ ने नगर निगम होशियारपुर की सीमा के बाहर 5 अनधिकृत कॉलोनियों को तोड़ दिया। इस कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए जिला नगर योजनाकार होशियारपुर नवल किशोर शर्मा ने बताया कि आज जिन पांच अनाधिकृत कालोनियों पर कार्रवाई की गई, उनमें 2 गांव चौहाल, 1 गांव सतियाना, 1 गांव मच्छरीवाल और 1 गांव बूरे जट्टा शामिल हैं। इसके अलावा गांव चौहाल की अनधिकृत कॉलोनी में चल रहे एक अनधिकृत निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम जनता को आगाह किया कि वे अनधिकृत कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें ताकि उनकी संपत्ति का नुकसान न हो और उन्हें मुश्किल का सामना न करना पड़े।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Khalsa College Mahilpur Students Bag

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.23 : Students from the Bachelor in Physical Education and Sports (BPES) first-semester batch at the Physical Education Department of Sri Guru Gobind Singh Khalsa College, Mahilpur, shone brightly at the national-level powerlifting...
article-image
पंजाब

Nursing Courses Launched at Lamrin

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/August 7 : Lamrin Tech Skills University, Punjab, has launched new nursing programmes viz B.Sc Nursing,GNM etc at its newly established University College of Nursing. Dr. Puneet Girdhar Registrar, Punjab Nurses Registration...
article-image
पंजाब

युद्ध विराम के बाद ब्लैक आउट खत्म : पंजाब में विभिन्न जिलों के सभी डीसी ने जारी कर दिए आदेश

चंडीगढ़ । पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव में पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में प्रशासन ने ब्लैकआअट किया था लेकिन अब दोनों देशों के बीच पूर्ण युद्ध विराम...
article-image
पंजाब

यूट्यूबर रोजर संधू के घर ग्रेनेड हमला करने के आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग : पैर में गोली लगने से घायल

जालंधर :  जालंधर में रविवार सुबह करीब चार बजे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर नवदीप सिंह संधू उर्फ रोजर संधू के घर ग्रेनेड हमला किया गया था। हमले के आरोपी हरियाणा के यमुनानगर के...
Translate »
error: Content is protected !!