जनकल्याण और लोकसेवा की भावना से कार्य कर रही सरकार : किशोरी लाल

by

बैजनाथ, 8 जुलाई :- मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, किशोरी लाल ने कहा कि लोकसेवा और जन कल्याण ही सुक्खू सरकार का ध्येय है। सरकार लोगों को घरद्वार पर सुविधाएं देने तथा उनके जीवन में व्यापन सुधार के लिए गम्भीर कदम उठा रही है।
सीपीएस ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गांव, गरीब, किसान और मजदूर को सुदृढ़ बनाने तथा पर्यटन समेत अन्य विकासात्मक गतिविधियों से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न करने पर ध्यान केंद्रित किया है।
किशोरी लाल ने शनिवार को बैजनाथ में जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने करीब 300 लोगों की समस्याओं को सुना तथा अधिकतर का मौके पर ही समाधान कर दिया तथा शेष के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को उचित निर्देश दिए।
इससे पहले मुख्य संसदीय सचिव, किशोरी लाल ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राव , महिला कांग्रेस अध्यक्ष जमुना गोयल , मिलाप राणा , रमेश चड्डा , मीडिया प्रभारी अमित शर्मा , शलभ अवस्थी , विकास राणा , रुचि शर्मा , भम्बो देवी , कमल राणा ,कमल प्रीत शर्मा , विनोद कुमार , अर्चित धीमान , अक्षय कुमार , अजय गौर , चंद्रा देवी , रमेश चन्द ,सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर करे उदार योगदान: डीसी डा. निपुण जिंदल

धर्मशाला, 07 दिसंबर। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के कर्मचारियों ने डीसी आफिस कार्यालय में उपायुक्त डा. निपुण जिंदल को लैपल्स पिन तथा झंडा भेंटकर सशस्त्र सेना झंडा दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। झंडा दिवस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

10 पन्नों के नोटिस और 193 सांसदों के हस्ताक्षर : मुख्य चुनाव आयुक्त को ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव, संसद के दोनों सदनों में पेश

नई दिल्ली : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष ने उन्हें हटाने का प्रस्ताव पेश किया है। यह प्रस्ताव करीब 10 पन्नों का है, जिसमें 7 बिंदुओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ : विधायक रायजादा ने युवाओं को पटका पहनाकर किया सम्मानित

ऊना : हिमाचल के ऊना विधायक सतपाल रायजादा ने मंगलवार को अजौली गांव के युवाओं के साथ बैठक की। इस दौरान 12 से अधिक युवाओं ने कांग्रेस में विश्वास जताते हुए हाथ का दामन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाढ़ एवं बादल फटने को आधार मानकर 28 अप्रैल को एनएचपीसी करियां में आयोजित होगी मेगा मॉक ड्रिल

मेगा मॉक ड्रिल के संबंध में बहु-एजेंसी टेबलटॉप अभ्यास आयोजित एएम नाथ। चंबा : अचानक बाढ़ एवं बादल फटने जैसी संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से...
Translate »
error: Content is protected !!