प्रदेश हित में पार्टी विचारधारा से ऊपर उठकर एकजुट प्रयास करें नेता प्रतिपक्ष: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

by

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नादौन के सेरा विश्राम गृह में मीडिया कर्मियों से अनौपचारिक बातचीत में नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर द्वारा चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्हें संकीर्ण विचारधारा से ऊपर उठकर प्रदेश हित में व्यापक दृष्टिकोण अपनाते हुए एकजुट काम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश की हिस्सेदारी का मामला केंद्र सरकार के साथ उठाने एवं इसे हल करने की दिशा में सार्थक प्रयास करने चाहिए।
पड़ोसी राज्यों को पानी छोड़ने संबंधी मीडिया के एक अन्य सवाल का जबाव देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा भी किशाऊ और रेणुका जी बांध से अधिक पानी की मांग कर रहा है और इस मामले का सौहार्दपूर्ण तरीके से हल करने के लिए आपस में विचार-विमर्श जारी है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नादौन में लोगों की शिकायतें भी सुनीं।
इसके उपरांत चिंतपूर्णी जाते समय कांगड़ा जिले के जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के रक्कड़ में स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता सुरेंद्र मनकोटिया और कांग्रेस पार्टी के अन्य वरिष्ठ सदस्य भी उपस्थित थे।
उन्होंने रक्कड़ में मोनिका शर्मा सारथी द्वारा लिखित पुस्तक ‘अक्स मेरा नज़र तो आएगा’ का विमोचन भी किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धौलाधार स्कूल की छात्रा : अमानत कौर नवोदय विद्यालय के लिए चयनित

बीबीएन, 2 जून (तारा) : धौलाधार पब्लिक स्कूल सतीवाला की छात्रा अमानत कौर ने जवाहर नवोदय की परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे इलाके में स्कूल तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है । शिक्षिका सरला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा व आपात स्थितियों में वैकल्पिक संचार प्रणाली को सशक्त बनाने हेतु 6 दिवसीय एमेच्योर एवं कम्युनिटी रेडियो प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

उपायुक्त ने प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाणपत्र किये वितरित, हैम रेडियो को हॉबी के रूप में अपनाने का किया आह्वान आपदा की स्थिति में हैम रेडियो विश्वसनीय एवं प्रभावी संचार माध्यम बन सकता है –...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

भाखड़ा डैम से पानी छोड़े जाने के बाद एक दर्जन गावों में बाढ़ : मंत्री बैंस सहित पुलिस, प्रशासन व एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्या में जुटी, लोगो को सुरिक्षत जगहों पर पहुंचाया जा रहा

नंगल : भाखड़ा डैम में खतरे के निशान से पानी बढऩे के कारण करीव 99900 क्युसिक पानी छोड़े जाने के बाद नंगल तहसील के एक दर्जन से ज्यादा गावों में बाढ़ आने के बाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री शक्ति पीठ मां अम्बिका धाम भावगुड़ी में शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा सप्ताह 17 से 27 फरवरी तक

प्रसिद्ध कथावाचक पीताम्बर दत्त आचार्य करेंगे महापुराण का गुणगान तारा। पट्टा मेहलोग :  विकास खंड पट्टा के तहत ग्राम पंचायत भावगुड़ी स्थित ऐतिहासिक श्री शक्ति पीठ मां अम्बिका नगर धाम भावगुड़ी के प्रांगण में...
Translate »
error: Content is protected !!