हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को मैक्लोडगंज से जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया गिरफ्तार

by

धर्मशाला। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज से जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है और दोनों ही वहां से फरार थे।
जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर में हत्या के प्रयास में दो आरोपियों पर मामला दर्ज था, जिन्हें पुलिस ढूंढ रही थी। आरोपी पुलिस की पहुंच से बचने के लिए मैक्लोडगंज में एक निजी होटल में छिप गए थे। जेएंडके पुलिस को जब आरोपियों के मैक्लोडगंज में छिपे होने की सूचना मिली तो रात को मैक्लोडगंज में दबिश दी। इस दौरान उन्होंने मैक्लोडगंज पुलिस से संपर्क करके सहयोग मांगा, जिस पर मैक्लोडगंज पुलिस थाना से पुलिस जवानों को जेएंडके पुलिस के साथ भेजा गया था। जेएंडके पुलिस को मिले तथ्यों के आधार पर आरोपियों को जाल बिछाकर जोगीबाड़ा स्थित एक निजी होटल से गिरफ्तार किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

 सूखे व गीले अपशिष्ट के उचित प्रबंधन के लिए ग्रामीण व शहरी निकाय अपने स्तर पर करें उचित व्यवस्था -DC तोरुल एस रवीश

कुल्लू 21 मार्च :  उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज यहां सूखे व गीले अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करते कहा कि शहरी व ग्रामीण निकाय ठोस व तरल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल के शिल्पकार थे: कुलदीप पठानिया

वीरभद्र की विचारधारा से प्रेरणा लेकर युवा आगे बढ़ें: विधानसभा अध्यक्ष 93वीं जयंती पर वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि, रिज मैदान पर जुटे कांग्रेस नेता एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

नर्सिंग सेवाओं के प्रशिक्षण के साथ सामाजिक संस्कारों के लिए भी एसएसआरबी की भूमिका अहम : विधानसभा अध्यक्ष

स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान ककीरा का दीक्षांत समारोह आयोजित कुलदीप सिंह पठानिया ने संस्थान के दीक्षांत समारोह में प्रदान किए डिग्री व डिप्लोमा भविष्य में एक उत्कृष्ट चिकित्सा महाविद्यालय के रूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने इंदिरा स्टेडियम में स्वीमिंग पूल का पुनः किया शुभारंभ

ऊना : छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज इंदिरा स्टेडियम ऊना में स्थित स्वीमिंग पूल का पुनः शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के चलते ऊना में तैराकी प्रतियोगिताएं...
Translate »
error: Content is protected !!