अगवा कर हत्या की कोशिश : शराब पिला मारपीट, हाथपांव बांधकर सवा नदी मे फैंका, तीन गिरफ्तार, एक फरार

by

गढ़शंकर, 11 जुलाई : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को अगवा कर उसकी हत्या करने की कोशिश करने के आरोप में तीन को गिरफ्तार किया है जबकि एक फरार हो गया। एस. एच. ओ. गढ़शंकर हरप्रेम सिंह ने जारी प्रेसनोट में बताया कि हरी ओम पुत्र मोहनलाल निवासी दोबाइ जिला बंदायू उत्तरप्रदेश हाल निवासी मदन लाल निवासी कोट थाना गढ़शंकर ने अपने बयानों में बताया कि वह ढिल्लों डेयरी बंगा रोड़ गढ़शंकर पर काम करता था और वहां से काम छोड़ने के बाद वह न्यू ढिल्लों डेयरी पर काम करने लगा। उसने बताया कि ढिल्लों डेयरी पर काम करने वाले एक वह ने कुछ दिनों के लिए काम छोड़ दिया तो वह फिर से वहां काम करने लग गया। हरी ओम ने बताया कि काम छोड़ने के कारण ढिल्लों डेयरी का मालिक मदन लाल उससे रंजिश रखने लगा था। उसने कहा कि 9 जुलाई को मदन लाल, उसका लड़का हरदीप उर्फ दीपू, दीपू का साला रवी कुमार उसे महिंद्रा गाड़ी में बिठाकर हिमाचल प्रदेश की ओर यह कह कर ले गए कि कहीं शादी पर जाना है। सब इंस्पेक्टर हरप्रेम सिंह ने बताया कि हरी ओम ने बताया कि वह उसे लेकर हिमाचल प्रदेश के संतोषगढ़ ले गए यहां उन्होंने हरी ओम को शराब पिलाकर मारपीट की ओर उसके हाथपांव गमशे से बांधकर सवा नदी के पानी मे फैंक दिया। हरी ओम ने बताया कि वह पूरी रात एक पेड़ को पकड़कर बैठा रहा और सुबह राहगीरों व हरोली पुलिस ने उसे निकाल कर इलाज करवाने के बाद गढ़शंकर पुलिस के हवाले कर दिया। सब इंस्पेक्टर हरप्रेम सिंह ने बताया कि हरी ओम के बयान पर मदन लाल, हरदीप उर्फ दीपू पुत्र मदन लाल निवासी कोट, रवी कुमार पुत्र हरबंस लाल निवासी कांनेवाल व करनजीत सिंह उर्फ कर्ण पुत्र सरबजीत सिंह निवासी वार्ड नं 1 गढ़शंकर के विरुद्ध धारा 364,307,382,323 व 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है जबकि मदन लाल को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए युवक की मौत : युवक को दौड़ते वक्त हार्ट अटैक, ट्रेडमिल पर ही दौड़ते हुए गिर गया

गाजियाबाद : गाजियाबाद के सरस्वती विहार इलाके में एक जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए युवक की मौत गई। जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा कि युवक को दौड़ते वक्त हार्ट अटैक आया था।...
article-image
पंजाब

महाराष्ट्र के नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से जानलेवा हमला, हाथ में आई चोट; हमलावर हिरासत में

नांदेड़ (महाराष्ट्र), 13 अगस्त :  शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक गुरुद्वारे के बाहर जानलेवा हमला हुआ है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जलभराव से बचाव को नगर निगम मुस्तैद, एडीसी की निगरानी में चला सफाई अभियान

रोहित जसवाल।  ऊना, 5 जुलाई। बरसात के मौसम को मद्देनज़र रखते हुए नगर निगम ऊना द्वारा शहर में नालों की साफ-सफाई के लिए विशेष सफाई अभियान चलाये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री जगत सिंह नेगी ने धरवास में निर्माणाधीन एकलव्य आवासीय स्कूल परिसर भवन का किया निरीक्षण

एएम नाथ। चंबा (पांगी) : राजस्व बागवानी, जनजातीय विकास तथा जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने शुक्रवार को धरवास में एकलव्य आवासीय स्कूल परिसर निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने को इस...
Translate »
error: Content is protected !!