विकास कार्यों में देरी ही भ्रष्टाचार की जड़ , प्रदेश में प्रत्येक विभाग का ‘परफॉर्मेंस इंडेक्स’ होगा तैयारः मुख्यमंत्री

by

राज्य स्तरीय ‘दिशा’ बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश
शिमला : राज्य स्तरीय ‘दिशा’ बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाई जानी चाहिए ताकि लोगों को इनके लाभ समय पर सुनिश्चित बनाए जा सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में देरी ही भ्रष्टाचार की जड़ है।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास योजनाओं पर अगले छह माह में पुरजोर कार्य करें और सरकार की योजनाओं को धरातल पर लाने में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि नई सोच और नए विचार राज्य सरकार के सामने रखें और सरकार अच्छे विचारों को धरातल पर उतारेगी। उन्होंने हर विभाग का ‘परफॉर्मेंस इंडेक्स’ तैयार करने के निर्देश भी दिए। सरकार की प्रमुख योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए एफआरए और एफसीए मामलों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए शिमला-परवाणु राष्ट्रीय राजमार्ग की अलाइनमेंट में आवश्यक बदलाव एवं इसका नवीनीकरण करने और सेब सीजन के लिए इस सड़क को खुला रखने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नए बन रहे राष्ट्रीय राजमार्गों में सुरंगों एवं पुलों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने भूस्खलन की घटनाओं को कम करने के लिए विभाग को ढलानों की सुरक्षा (स्लोप प्रोटेक्शन) की दिशा में काम करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि तारादेवी बाइपास की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। शिमला से मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग पूरा फोरलेन बनेगा। उन्होंने कहा कि शालाघाट से नौणी के बीच दो सुरंगें बनाई जाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कीरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग का एक लेन ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मनरेगा के तहत वर्ष 2022-23 में राज्य में 1290 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं और 81.15 लाख कार्य दिवस सृजित किए गए। उन्होंने मनरेगा में बायोमैट्रिक हाजिरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत 3727 कार्य स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से 26 मई, 2023 तक 3485 कार्य पूरे कर लिए गए हैं तथा 2512 बस्तियों को सड़क सुविधा से जोड़ा गया है। उन्होंने योजना के अंतर्गत सड़कों की लैंथ ऑडिट करवाने के निर्देश भी दिए।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज्य मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच, पिछड़े वर्ग और महिलाओं के उत्थान पर केंद्रित है, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य की भौगोलिक परिस्थितियां भिन्न होने के कारण प्रतिवर्ष आपदाएं आती हैं, जिनसे जान और माल की भारी हानि होती है। राज्य के संसाधन सीमित हैं, ऐसे में केंद्रीय योजनाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे रही है।
इससे पहले, सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग प्रियतु मंडल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
विधायक मलेंद्र राजन, विभिन्न विभागों के सचिव और विभागाध्यक्षों ने भी बैठक में भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में लगेगी विकासात्मक प्रदर्शनी : एडीएम ने ली स्टॉल आबंटन उपसमिति की बैठक

मंडी, 15 फरवरी । मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2024 के अवसर पर पड्डल मैदान में विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनी लगाई जाएगी । प्रदर्शनी को लेकर पड्डल मैदान में विभागों को स्टॉल आबंटित करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इंटरएक्टिव विज़ुअल टूल किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियों को सीखने में कर रहे मदद

होशियारपुर, 17 मार्च: प्रमोटिंग रिजेनरेटिव नो-बर्न एग्रीकल्चर (प्राना) प्रोजेक्ट किसानों को फसल अवशेषों के प्रबंधन के लिए बेहतर तरीके अपनाने में मदद करता है, जिसमें नो-बर्न को बढ़ावा देने, मिट्टी की संरचना में सुधार करने और मिट्टी में कार्बन बढ़ाने के अलावा बिना जुताई और रिजेनरेटिव कृषि प्रथाओं का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चंबा में ड्राइविंग टेस्ट व वाहन पासिंग के लिए शेड्यूल जारी : 16 से 27 सितंबर तक होंगे ड्राइविंग टेस्ट व वाहनों की फिटनेस जांच :राम प्रकाश आरटीओ चंबा

एएम नाथ। चम्बा :  जिला चंबा में सितंबर माह के दौरान 16 से 27 सितंबर तक वाहनों की पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। यह जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चंबा राम प्रकाश ने दी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

6 दिनों से बोरवेल में फंसी चेतना – मां बोली-मेरी बच्ची तड़प रही : जल्द आएगी बाहर , सुरंग खोदने नीचे उतरे जवान

कोटपूतली :  राजस्थान के कोटपूतली में 700 फीट गहरे बोरवेल में फंसी तीन साल की चेतना को आज छठवां दिन है। मासूम बच्ची 120 फीट की गहराई पर एक हुक से लटकी हुई है।...
Translate »
error: Content is protected !!