टीचर्स कैडर की वरिष्ठता संबंधी डी. टी. एफ. की प्रमोशन सेल के साथ हुई मीटिंग में टीचर्स कैडर की वरिष्ठता सूची को दुरुस्त करने की मांग की गई।

by

गढ़शंकर, 19 जुलाई : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ़्रंट के प्रधान विक्रम देव सिंह की अगुवाई में टीचर्स कैडर की टीचर्स वरिष्ठता के पैरामीटर तय करने के संबंध में सुझाव देने के लिए प्रोमोशन सेल डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन(सेकेंडरी) के इंचार्ज रीतू बाला व उनके सहयोगी दीपक कुमार के साथ विभाग द्वारा बुलाये जाने पर मीटिंग सम्पन्न हुई। इस मीटिंग में डी. टी. एफ. की राज्य कमेटी और जिला कमेटियों से प्राप्त सुझावों को नियमों के अनुसार रखा गया।
डेमोक्रेटिक टीचर्स फ़्रंट के वफद में जिला महासचिव मुकेश कुमार, राज्य उपप्रधान गुपियार कोटली, विक्रमजीत सिंह जिला प्रधान मालेरकोटला, व लखबीर सिंह बरनाला शामिल थे। उन्होंने बताया कि टीचर्स कैडर की वरिष्ठता सूची में लंबे अरसे से काफी खामियां होने के कारण सेकेंडरी शिक्षा विभाग के सबसे बड़े कैडर के साथ संबंधित हजारों टीचर्स पदोन्नति से वंचित रह जाते हैं। टीचर्स नेताओं ने अधिकारियों को सुझाव दिया कि टीचर्स कैडर की सयुंक्त वरिष्ठता सूची तैयार की जाए, सीधी भर्तियों के लिए वरिष्ठता तय करने का आधार इश्तहार जारी करने की तारीख को रखा जाए, एक ही इश्तहार में हुई सीधी भर्ती को सिंगल बैंच मानकर सयुंक्त वरिष्ठता तय की जाए और सीधी भर्ती के लिए आपसी वरिष्ठता का आधार ‘सलेक्शन की मैरिट’, ‘पोस्ट’ पर हाजर होने की तारीख व कर्मचारी की उम्र के क्रम अनुसार की जाए। सो से अधिक व्यक्तियों की नियुक्ति एक ही तारीख पर होने पर वरिष्ठता को नियुक्ति, पदोन्नति, सीधी भर्ती व तबादले होने के क्रम अनुसार निश्चित की जाए जैसे सुझाव दिए गए। 8886 पदों पर रेगुलर होने वाले टीचर्स की वरिष्ठता 1 अप्रैल 2018 व रेगुलर होने वाली तारीख पर, 2019 के बाद रेगुलर होने वाले, पदोन्नति वाले टीचर्स की सूचियां विभाग के पास उपलब्ध जानकारी शामिल करने के बाद एतराज मांगे जाए। इसी प्रकार 5178 टीचर्स की वरिष्ठता रेगुलराइजेशन के तहत नवंबर 2017 व 3582, 3704 टीचर्स कैडर की वरिष्ठता उनकी मुख्य कार्यलय मोहाली में हाजर तारीख के अनुसार तय करने की मांग की गई। टीचर्स नेताओं ने सुझाव दिया कि वरिष्ठता सूची संबंधी एतराज मांगने की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन पोर्टल पर पारदर्शी तरीके से किया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लोक सभा चुनाव संबंधी अलग-अलग मंजूरियों के लिए सिंगल विंडो प्रणाली स्थापित :   मंजूरियों संबंधी नोडल अधिकारियों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई ट्रेनिंग

होशियारपुर, 22 मार्चः   लोक सभा चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों/उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार संबंधी अलग-अलग किस्मों की मंजूरियां देने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल के...
article-image
पंजाब

प्राचीन ज्वाला पुरी मंदिर में सावन के चौथे सप्ताह महंत कमलेश पुरी के नेतृत्व में धार्मिक समागम करवाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के कस्बा जेजों दोआबा के प्राचीन ज्वाला पुरी मंदिर में मौजूदा महंत कमलेश पुरी जी की ओर से समूह संगतों के सहयोग से सावन माह के चौथे सप्ताह में...
article-image
पंजाब

नागरिक सेवाएं देने में प्रदेश में अव्वल आया जिला होशियारपुर: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने बेहतरीन सेवाएं देने के लिए सेवा केंद्रों के स्टाफ की प्रशंसा की सेवा केंद्रों की ओर से एक वर्ष में 254878 नागिरकों को दी गई सेवाएं, 0.07 प्रतिशत प्रार्थना पत्र पैंडिंग...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शानो-शौकत से संपन्न हुआ शहीद भगत सिंह फुटबाल क्लब का टूर्नामैंट : डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रौड़ी ने बिजेता टीमों व विजेता खिलाड़ियों को इनाम वितरित किए

पंजाब स्टालईल कबड्‌डी मैच, एथ्लैटिक मीट, रस्सा कशी व शाट पुट मुकाबले बने आकर्षण का केंद्र गढ़शंकर। सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल की ग्राउंड में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर द्वारा 13वां वार्षिक...
Translate »
error: Content is protected !!