माइक्रोस्कॉपिक सेंटर व ट्रू-नॉट के माध्यम से अब तक 455 रोगियों की हुई पहचान : जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति की बैठक आयोजित

by
उपायुक्त ने पंचायत प्रतिनिधियों से टीवी मुक्त ऊना बनाने के लिए सहयोग देने का किया आहवान
ऊना, 21 जुलाई – जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति व जिला टीबी फॉर्म की बैठक उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य चिकित्सक अधिकारी डॉ संजीव वर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुखदीप सिंह सिधू, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ रमेश रत्तु सहित विभिन विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में डब्ल्यूएचओ के कंसल्टेंट डॉ रविंदर कुमार ने क्षय रोग की पर्फोर्मांस सम्बन्धी पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभिन गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला ऊना में इस वर्ष माइक्रोस्कॉपिक सेंटर व ट्रू-नॉट के माध्यम से अब तक 455 रोगियों को दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि जिला ऊना में 469 रोगी अपना इलाज करवा रहे हैं। वहीं दूसरी और डिजिटल हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से जिलाभर में 6480 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई जिनमें से 178 लोगों को क्षय रोग की सम्भावना दर्ज की गई तथा लैब में जांच करने पर 10(एमडीआर) रोगी क्षय रोग से ग्रसित पाए गए।
उन्होंने बताया कि जिला ऊना में वर्ष 2018 से लेकर अब तक 4330 रोगी क्षय रोग के दर्ज किये गये उनमें से 3952 रोगियों को भारत सरकार के माध्यम से अब तक 1,06,59,000 रुपये निक्षय पोषण योजना के माध्यम से रोगियों के खातों में डाले गये हैं। क्षय रोगी को निक्षय पोषण योजना के माध्यम से 500 रुपए हर माह जब तक ट्रीटमेंट चलती है तब तक मिलते हैं और टीवी के मरीज को 1500 रुपए अतिरिक्त दिए जाते हैं।
उपायुक्त राघव शर्मा ने पंचायती राज विभाग को निर्देश दिए कि टीवी मुक्त पंचायत अभियान के अंतर्गत हर पंचायत प्रधान, उप प्रधान सहित पंचायत सचिवों को टीवी मुक्त पंचायत अभियान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को प्रारंभिक लक्ष्णों का पता लगाना व शीघ्र अतिशीघ्र इलाज शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने सीएचसी धुसाड़ा, दुलैहड़, ईएसआई टाहलीवाल व मैहतपुर में माइक्रोस्कोपी सेंटर शुरू करने को कहा। वहीं दूसरी और केमिस्ट एसोसिएशन सहित सभी विभागों को क्षय रोग उन्मूलन हेतु बढ़-चढ़ कर भाग लेने का भी आह्वान किया ताकि शीघ्र-अतिशीघ्र क्षय रोगियों की पहचान हो सके तथा समय रहते उनका इलाज भी सुनिश्चित किया जा सके और क्षय रोग से होने वाली मृत्यु दर को भी कम किया जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों को निक्षय मित्र बनाकर उनको स्पोर्ट करने का भी आह्वान किया।
इस अवसर पर पीरनिगाह मंदिर कमेटी प्रधान व राधा कृष्ण मंदिर बाबा बाल जी के कमेटी प्रधान को निक्षय मित्र बनकर क्षय रोगियों को गोद लेने के लिए स्मृति चिन्ह देकर स्म्मानित भी किया।
इस मौके पर प्रधान केमिस्ट एसोसिएशन ऊना मुनीश चड्डा, सदस्य क्षय रोग उन्मूलन समिति राजेश शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय मनकोटिया, डॉ नरेश, डॉ राम पाल, डॉ पंकज पराशर, ड्रग इंस्पेक्टर पंकज गौतम, डॉ राज कुमार सहित अन्य गणमान्य अधिकारी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को सेवा विस्तार देने पर केंद्र सरकार को हाईकोर्ट ने किया नोटिस जारी 

शिमला : हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य और केंद्र सरकार तथा मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को एक याचिका पर नोटिस जारी किया है, जिसमें सक्सेना को दिए गए विस्तार को इस आधार पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अगले सत्र से प्रदेश में 100 सीबीएसई स्कूल होंगे शुरू …स्कूल के भवन व बच्चों की वर्दी का अलग होगा रंग : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिक्षा विभाग की एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से प्रथम चरण में प्रदेश भर में 100...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बाबा बालक नाथ मेले का हवन और झंडा रस्म के साथ किया शुभारंभ : डीसी ने पूजा-अर्चना – मंदिर परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अजायब सिंह बोपाराय/ एएम नाथ । हमीरपुर 14 मार्च :   उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास मेले वीरवार से आरंभ हो गए। हमीरपुर के जिलाधीश एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल को देश का फल राज्य बनाना प्रदेश सरकार का संकल्प – जगत सिंह नेगी

सोलन : राजस्व, बागवानी तथा जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को देश के फल राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए कृत संकल्प है। जगत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!