26 जुलाई को एमसी पार्क में मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवय – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

by
ऊना, 24 जुलाई – हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे कारगिल विजय दिवस एमसी पार्क ऊना में मनाया जा रहा है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने इस संबंध में आयोजित हुई बैठक में दी। उन्होंने बताया कि कारगिल विजय दिवस की 24वीं जंयती के अवसर पर इस कार्यक्रम में जिलाभर के अनेक भूतपूर्व सैनिक भी हिस्सा लेंगे। महेंद्र पाल गुर्जर ने जानकारी दी कि इस बार ऊना जिला के सभी कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थानों मंे भी कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई जाएगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला सैनिक कल्याण के उप निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने बताया कि कारगिल विजय दिवस उन वीर सपूतों के सम्मान में मनाया जाता है जिन्होंने वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध में राष्ट्र के प्रति निःस्वार्थ सेवा और सीमा की सुरक्षा करने में अतुलनीय योगदान दिया है।
बैठक में एएसपी संजीव भाटिया, सहायक आयुक्त वरिंदर सिंह, कम्पनी कमांडर धीरज शर्मा, ईओ एमसी संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सलोह में ट्रिपल आईटी कैंपस 128 करोड़ से बनकर तैयार, जल्द होगा शुभारंभः प्रो. राम कुमार

कैंपस में 750 विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ रहने की सुविधा होगी उपलब्ध ऊना, 20 दिसंबरः हरोली विस क्षेत्र के तहत सलोह में भारतीय सूचना प्रौद्योगिक संस्थान (ट्रिपल आईटी) का नया कैंपल लगभग...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बैसाखी संग लोक रंग : राज्य स्तरीय हरोली उत्सव–2026 : तीसरी सांस्कृतिक संध्या में उमड़ा जनसैलाब, सुरों और रंगों से सराबोर हुआ हरोली

रोहित जसवाल।  ऊना,    बैसाखी की उल्लासमयी छटा और लोक संस्कृति की जीवंत धड़कनों के बीच राज्य स्तरीय हरोली उत्सव–2026 की तीसरी सांस्कृतिक संध्या जनउत्सव में तब्दील हो गई। सांस्कृतिक संध्या में उमड़े जनसैलाब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री मणिमहेश यात्रा को पहली अगस्त से शुरू होगा ऑनलाइन पंजीकरण : DC मुकेश रेपसवाल

15 अगस्त तक सड़कें हों बहाल, यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता: उपायुक्त एएम नाथ। भरमौर :  आगामी श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए श्री मणिमहेश ट्रस्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में पुलिस अधिकारियों HPS के तबादले : चंबा और शिमला में बदली जिम्मेदारियां

[एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने जनहित में पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए तीन HPPS अधिकारियों के तबादले व नई तैनातियां की हैं। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा अधिसूचना जारी...
Translate »
error: Content is protected !!