चोरी के दो मोटरसाइकिल समेत दो गिरफ्तार

by

गढ़शंकर, 28 जुलाई  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने दो मोटरसाइकिल चोरों से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ थाना गढ़शंकर हरप्रेम सिंह ने बताया कि एसएसपी होशियारपुर सरताज सिंह चाहल द्वारा लूट व चोरी के आरोपियों के विरुद्ध चलाये अभियान को उस वक्त सफलता प्राप्त हुई जब बाइक सवार दो युवकों से पूछताछ करने पर उनसे चोरी की दो बाइक बरामद की गई। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई को एएसआई अनिल कुमार पुलिस पार्टी के साथ नंगल चौक पर गश्त कर रहे थे तो मुखबिर खास ने सूचना दी कि लखविंदर कुमार उर्फ लवली व इंदरजीत सिंह नशे व चोरी करने के आदि है। मुखबिर ने बताया था कि वह चोरी की स्प्लेंडर बाइक नंबर पीबी 07 ए वाई 4289 नवाशहर से लेकर गढ़शंकर की और आ रहे है, इस सूचना पर एएसआई अनिल कुमार ने चंडीगढ़ चौक पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। सब इंस्पेक्टर हरप्रेम सिंह ने बताया कि दोनों से पूछताछ करने पर उनसे पहले चोरी की स्प्लेंडर बाइक नंबर पीबी 10 डी जी 1269 बरामद की गई। सब इंस्पेक्टर हरप्रेम सिंह ने बताया कि लखविंदर कुमार उर्फ लवली पुत्र बलवंत राय निवासी वार्ड नं 4 महहला नोहरिया, गढ़शंकर व इंदरजीत सिंह उर्फ विक्का पुत्र धन्ना सिंह निवासी जियान थाना चब्बेवाल के विरुद्ध धारा 379 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ਜ਼ਿਲ੍ਹੇਦਾਰ ਸਤੀਸ਼ ਰਾਣਾ : ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸੇਵਾਵਾਂ ਬਦਲੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਨਮਾਨ ਸੂਬਾ ਪੱਧਰੀ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ, 8 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਵਿਖੇ

ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ : ਸਤੀਸ਼ ਰਾਣਾ ਦਾ ਜਨਮ 20 ਦਸੰਬਰ 1964 ਨੂੰ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੀ ਤਹਿਸੀਲ ਗੜ੍ਹਸ਼ੰਕਰ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਬੀਤ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਨੈਣਵਾਂ ਵਿਖੇ ਪਿਤਾ ਰਾਣਾ ਧਰੁਵ ਸਿੰਘ ਦੇ ਘਰ ਮਾਤਾ ਸਕਿੰਦਰਾਂ ਦੇਵੀ ਦੀ ਕੁੱਖੋਂ...
article-image
पंजाब

गांव नंगल खिलाडिय़ां में फुटबाल नर्सरी खोलने की घोषणा की : 1000 खेल नर्सरियां प्रदेश मेें बनाई जाएंगी: गुरमीत सिंह मीत हेयर

खेल मंत्री ने होशियारपुर के गांव नंगल खिलाडिय़ां में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के तौर पर की शिरकत होशियारपुर, 04 दिसंबर: खेल एवं युवक सेवाएं मंत्री पंजाब गुरमीत सिंह मीत हेयर ने...
article-image
पंजाब

राज लाली गिल ने पंजाब राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष के रूप में संभाला कार्यभार

चंडीगढ़ : पंजाब राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष राज लाली गिल ने आज पंजाब के खेल एवं युवा सेवा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की उपस्थिति में अपना पद ग्रहण किया। इस मौके पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

विदेश में 3 पंजाबी युवको की मौत : घर शव लाने के लिए बेबस परिवार, सांसद ने की विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़ : पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से सुनहरे भविष्य की तलाश में विदेश गए तीन युवाओं की पिछले एक सप्ताह के भीतर रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतकों में दो युवतियां और...
Translate »
error: Content is protected !!