चम्बा में 82.14 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के मुख्यमंत्री सुक्खू ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

by
चम्बा : मुख्यमंत्री सुखविंद सिंह सुक्खू ने आज चम्बा दौरे के दौरान ज़िला चम्बा के लिए 82.14 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।
उन्होंने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय सहस्राब्दी बहुतकनीकी महाविद्यालय के छात्रावास, चील बंगला में 92.98 लाख रुपये से निर्मित मुख्यमंत्री लोक भवन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत के 1.99 करोड़ रुपये से निर्मित ओपीडी खण्ड, नागरिक अस्पताल चुवाड़ी के 1.48 करोड़ रुपये से निर्मित कर्मचारियों के आवासों, 3.26 करोड़ रुपये से निर्मित राज्य कर एवं आबकारी उपायुक्त के कार्यालय भवन और राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधी विभाग चम्बा के अतिरिक्त अधीक्षक के कार्यालय, पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में 39 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित एमबीबीएस विद्यार्थियों के लिए छात्रावास, आवासीय परिसर व नर्सों के लिए छात्रावास का लोकार्पण किया।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने 2.11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कांदू-पंजोह सम्पर्क मार्ग (अप्पर पंजोह), 2.28 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कांदू-पंजोह (लोअर पंजोह) सम्पर्क मार्ग, 1.01 करोड़ रुपये की लागत से खजियार में बनने वाले पशु चिकित्सालय भवन, चम्बा शहर के लिए 12.44 करोड़ रुपये की लागत की पेयजल योजना के सुधारीकरण और विस्तार कार्य, पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय चम्बा के लिए 11.27 करोड़ रुपये की लागत की उठाऊ पेयजल योजना और मंगला में 1.80 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली जल और स्वच्छता केंद्र का शिलान्यास किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC का लोगों से आयुर्वेद को दैनिक जीवनशैली में शामिल करने का आह्वान : भगवान धन्वंतरि जयंती के उपलक्ष्य पर नौवां आयुर्वेद दिवस आयोजित

रोहित भदसाली। ऊना, 29 अक्तूबर। देवताओं के चिकित्सक भगवान धन्वंतरि की जयंती के अवसर पर आयोजित 9वें आयुर्वेद दिवस समारोह में उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि आयुर्वेद मात्र एक चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनवाड़ी केंद्रों में मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष फोकस

चम्बा में 8वें पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ, 23 अप्रैल तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम संतुलित आहार, प्रारंभिक शिक्षा और स्क्रीन टाइम पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी एएम नाथ। चम्बा :  जिला चम्बा में 8वें पोषण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार चलाने के बजाय केवल अपना गुट ही चला रहे मुख्यमंत्री सुक्खू : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री के उस पुराने बयान पर किया पलटवार, कहा बगावत भाजपा में नहीं बल्कि खुद कांग्रेस के भीतर हुई कहा, पहले वरिष्ठ नेता कौल सिंह और मंत्री चंद्र कुमार...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

2 निर्दलीय विधायक भाजपा में शामिल : देहरा के होशियार सिंह और जोगिंदर नगर के प्रकाश राणा

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मंडी जिला के जोगिंदर नगर विधानसभा के निर्दलीय एमएलए प्रकाश राणा और कांगड़ा जिला के विधानसभा क्षेत्र देहरा के निर्दलीय एमएलए होशियार सिंह बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में...
Translate »
error: Content is protected !!