चीड़ की पत्तियों से हस्तशिल्प उत्पाद बनाने के दिए टिप्स : हस्तशिल्प कला को बढ़ावा देने के लिए उठाए जा रहे कारगर कदम: एसडीएम

by
धर्मशाला, 31 जुलाई। युवाओं को चीड़ की पत्तियों से हस्तशिल्प उत्पाद बनाने के टिप्स दिए गए। इस बाबत सोमवार को भाषा एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से एक दिवसीय चीड पत्ती हस्त शिल्प उत्पाद कार्यशाला द्रोणाचार्य बी.एड कॉलेज रैत आयोजित की गई इसमें बीएड कालेज के विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण हासिल किया। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए एसडीएम करतार चन्द ने कहा कि हस्तशिल्प उत्पादों की काफी डिमांड है तथा इस क्षेत्र में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हस्तशिल्प कला को बढ़ावा देने के लिए कारगर कदम उठा रही है तथा इसी दिशा में युवाओं को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है।
ग्रामीण स्तर पर भी स्वयं सहायता समूहों को हस्तशिल्प उत्पाद तैयार के लिए प्रोत्साति किया जा रहा है ताकि स्वयं सहायता समूहों की आमदनी में बढ़ोतरी हो सके। कार्यशाला में दर्शना देवी तथा उनके समूह की महिलाओं ने चीड़ की पत्ती से गमले, टोकरी तथा ट्रे इत्यादि बनाने की बारीकियां प्रशिक्षुओं को सिखाई। कार्यक्रम के अन्त में जिला भाषा अधिकारी अमित गुलेरी मुख्यातिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाषा कला संस्कृति विभाग कलाओं के संवर्धन के लिए नियमित तौर पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, ज्यादा से ज्यादा युवा इन कलाओं की बारीकियां सीखें इस के लिए विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

PU कैंपस में छात्र संघ चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हॉस्टल में छात्र की मौत : बॉयज हॉस्टल-4 में कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव

पानीपत निवासी 22 वर्षीय चैतन्य सिंह की मौत, कारण स्पष्ट नहीं चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) कैंपस में छात्र संघ चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार रात बॉयज हॉस्टल नंबर-4 के एक कमरे में 22...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन में जेपी नड्डा की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा : हजारों कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया और ‘भारत माता की जय’ और ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ के लगाए नारें

एएम नाथ । सोलन ; भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के नेतृत्व में सोमवार को हिमाचल प्रदेश के सोलन के माल रोड पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

85 लाख रुपये की राहत राशि आपदा प्रभावित परिवारों को दी जा चुकी : तेजी से करवाए जा रहे हैं मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य: हेमराज बैरवा

हमीरपुर 12 सितंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि पिछले महीने जिले भर में अत्यधिक बारिश, भूस्खलन, जमीन धंसने और बाढ़ से हुए भारी नुक्सान के बाद पुनर्वास, पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्य तेजी से...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

खुद मोर्चे पर डटे रहे डीसी, मौसम विभाग की चेतावनी मिलते ही हरकत में आ गया पूरा प्रशासन :असल घटना की तरह ही निभाई आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी, कांगड़ा जिले में मॉक ड्रिल से बाढ़-भूस्खलन से निपटने की तैयारी का आकलन

धर्मशाला, 8 जून। बाढ़ और भूस्खलन जैसी किसी आपदा के समय बेहतर प्रबंधन और पूर्व तैयारी के आकलन के लिए कांगड़ा जिला प्रशासन ने 8 जून को मेगा मॉक ड्रिल की। इस दौरान जिले...
Translate »
error: Content is protected !!