संवाद करेगा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक : 19 अगस्त से शैक्षणिक संस्थानों में होगा संवाद का आगाज

by
पौषाहार, मानसिक हेल्थ, व्यवहार में सुधार पर भी बच्चों से होगी चर्चा
धर्मशाला, 01 अगस्त। कांगड़ा जिला के शैक्षणिक संस्थानों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए 19 अगस्त से संवाद कार्यक्रम आरंभ किया जाएगा इस के लिए विस्तृत शेड्यूल तैयार किया गया है। यह जानकारी उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में नेशनल नार्को कोर्डिनेशन पोर्टल के तहत आयोजित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। इस अवसर पर समन्वय समिति की संयोजक शालिनी अग्निहोत्री भी उपस्थित़। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला में नशा निवारण अभियान को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए कार्य योजना भी तैयार की गई है इसमें समाज के सभी लोगों का सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।
संवाद के सुचारू कार्यान्वयन के लिए टीमें गठित
उपायुक्त ने कहा कि संवाद कार्यक्रम के तहत एसडीएम, डीएसपी, एसएचओ, खंड चिकित्सा अधिकारी, कल्याण विभाग तथा आबकारी कराधान विभाग के अधिकारियों की अलग अलग टीमें गठित की गई हैं जो निर्धारित शेड्यूल के तहत बच्चों को स्कूलों नशे के दुष्प्रभावों, पौषाहार, मेंटल हेल्थ, व्यवहार में सुधार इत्यादि को लेकर जागरूक करेंगे ताकि विद्यार्थी अच्छे नागरिक बनकर समाज निर्माण में अमूल्य योगदान दे सकें। संवाद कार्यक्रम के तहत गठित टीमों को आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ताकि बच्चों के साथ बेहतर तरीके से विभिन्न विषयों पर संवाद स्थापित किया जा सके।
सात स्वास्थ्य संस्थानों में नशा मुक्ति क्लीनिक सेवाएं
प्रत्येक शुक्रवार तथा शनिवार को सांय दो बजे से चार बजे तक कांगड़ा जिला के जोनल अस्पताल धर्मशाला के साथ सिविल अस्पताल ज्वालामुखी, कांगड़ा, शाहपुर, नूरपुर, इंदौरा और पालमपुर में नशा मुक्ति क्लीनिक में विशेषज्ञ चिकित्सक नशे की चपेट में आए रोगियों का चेकअप कर रहे हैं तथा आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिला के 14 अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में भी नशा मुक्ति क्लीनिक आरंभ करने के लिए प्रक्रिया जारी है ताकि लोगों को नशे से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि जिले में चल रहे नशा निवारण और पुनर्वास केंद्रों को भी सुदृढ़ किया जा रहा है।
नशे की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र होंगे चिह्न्ति
पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने जिले में नशे की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्न्ति किया जाएगा। इस के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं तथा चिह्न्ति क्षेत्रों में नशा निवारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा तथा पुलिस की ओर से निगरानी भी बढ़ाई जाएगी।
इस अवसर पर सीएमओ सुनील शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी नरेंद्र जरयाल, उपनिदेशक कृषि डॉ. राहुल कटोच, शिक्षा विभाग से सुधीर कुमार सहित गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिन्द्रा बैंक–RCS पर गंभीर आरोप, कर्मचारी को फंसाने की साजिश का दावा

निशा रानी प्रकरण में दस्तावेज छिपाने और मिलीभगत के आरोप नाबार्ड से निष्पक्ष जांच की मांग, सहकारी तंत्र पर उठे सवाल एएम नाथ। सोलन : जोगिन्द्रा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक (JCCB) सोलन और रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नंद लाल खेपड़ कलासिक बाडी बिलडिग मुकावले में चौथे स्थान पर रहा

मैहतपुर :   हिमाचल प्रदेश के मैहतपुर में कलासिक बाडी बिलडिग मुकावले में टिब्बियां के नंद लाल खेपड़ ने चौथा स्थान प्राप्त किया। मैहतपुर में अंतरराष्ट्रीय अभिषेक खतरी दुारा कलासिक बाडी बिलडिग मकावले का आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10 दिसम्बर को हरोली : उप मुख्यमंत्री अग्निहोत्री का प्रवास कार्यक्रम

ऊना, 8 दिसम्बर – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री रविवार 10 दिसम्बर को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि...
हिमाचल प्रदेश

साहब ! झोलाछाप डॉक्टर कर रहे सेहत से खिलवाड़

ऊना 14 फरवरी: चिंतपुर्णी विधानसभा क्षेत्र के किन्नू में आयोजित किये गये जनमंच कार्यक्रम के दौरान सारड़ा गांव के जैसी राम ने झोलाछाप डॉक्टरों की समस्या का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि नीम हकीम...
Translate »
error: Content is protected !!