सरकारी स्कूलों में करवाए गए करियर गाइडेंस प्रोग्राम : जिला रोजगार ब्यूरो की ओर से 

by

होशियारपुर, 03 अगस्त:   जिला प्रशासन के नेतृत्व में जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो व माडल करियर सैंटर होशियारपुर व जिला शिक्षा कार्यालय के सहयोग से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढड्डे फतेह सिंह व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कंधाला शेखां में बारहवीं के बच्चों के लिए करियर गाइडेंस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि इस करियर गाइडेंस प्रोग्राम की शुरुआत करते हुए यंग प्रोफेशनल विक्रम सिंह की ओर से विद्यार्थियों को रोजगार ब्यूरो की महत्ता व ब्यूरो की ओर से दी जाने वाली सुविधाएं जैसे कि करियर काउंसलिंग, विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए अलग-अलग स्ट्रीमों की पढ़ाई, आई.टी.आई कोर्स, डिप्लोमा व डिग्री कोर्स के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि प्लेसमैंट सैल की ओर से किए जा रहे नौकरियों की प्रयास, रोजगार ब्यूरो के माध्यम से दी जाती नि:शुल्क इंटरनेट सेवाएं, स्व रोजगार स्कीमों के बारे में जानकारी, शार्ट टर्म तकनीकी कोर्सों व नेशनल करियर सर्विसेज पोर्टल के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
इस करियर गाइडेंस प्रोग्राम के दौरान फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट राम कालोनी कैंप होशियारपुर के जिला कोआर्डिनेटर अश्वनी कुमार कुंडल ने विद्यार्थियों को हुनर की महत्ता के बारे में बताते हुए कहा कि आज के समय में कोई भी नौकरी या कारोबार शुरु करने में हुनर का विशेष महत्व है और होशियारपुर जिले का फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट पूरे भारत के 13 फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूटों में से एक है। इसमें अलग-अलग तरह के डिप्लोमा, डिग्री व शार्ट टर्म कोर्सिज करवाए जाते हैं व इन कोर्सिंज को करने के दौरान विद्यार्थियों की नामी 5 सितारा होटलों में आन जॉब ट्रेनिंग करवाई जाती है और ट्रेनिंग के बाद इन होटलों द्वारा ही नौकरी भी दी जाती है। उन्होंने बताया कि नौकरी के अलावा विद्यार्थी अपने स्व रोजगार का कार्य भी शुरु कर सकते हैं और विदेशों में जाकर भी इन कोर्सों के माध्यम से रोजगार हासिल कर सकते हैं।
इस करियर गाइडेंस प्रोग्राम के दौरान संबंधित दोनों स्कूलों के समूह स्टाफ के अलावा 165 विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस मौके पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढड्डे फतेह सिंह की प्रिंसिपल वेदना विर्ली व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कंधाला शेखां के प्रिंसिपल सुरेश कुमार भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर भर्ती : 16 फरवरी से 15 मार्च तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते , पहले ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा देनी होगी

चंडीगढ़ : भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने के लिए अब युवाओं को पहले ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा की मेरिट में आने पर ही युवा भर्ती में शामिल...
article-image
पंजाब

आईसीएसई द्बारा दसवीं कक्षा के परिणाम में गढ़शंकर के माउंट कार्मेल स्कूल के छात्रों ने शानदार किया प्रदर्शन

गढ़शंकर: माउंट कार्मेल स्कूल गढ़शंकर के छात्रों ने आईसीएसई परीक्षा में 100% शानदार परिणाम प्राप्त करके शैक्षणिक उत्कृष्टता की अपनी परंपरा को बरकरार रखा है। स्कूल पिंर्सीपल सिस्टर मैरिट थामस ने बताया कि अलमोद...
article-image
पंजाब , समाचार

वड़िंग-चन्नी को एक मंच पर लाकर दिखाई एकजुटता, कार्यकर्ताओं से बोले- नेता बात न सुनें तो सीधे मेरे पास आएं ….पायलट का सख्त संदेश, ‘गुटबाजी नहीं चलेगी, हाईकमान सर्वोपरि’

चंडीगढ़। पंजाब में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार की नीतियों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर मोर्चा खोलते हुए जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूलों के 305 विद्यार्थियों ने पास किया JEE Mains…मान सरकार की शिक्षा क्रांति के ऐतिहासिक परिणाम आए सामने… हरजोत सिंह बैंस

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार की शिक्षा क्रांति अब रंग ला रही है. मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकारी स्कूलों के छात्रों ने जेईई मेन 2026 में शानदार प्रदर्शन किया. शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!