डी.जी.पी गौरव यादव ने पुलिस लाइन होशियारपुर में किया सैमीनार हाल का उद्घाटन : गजटिड अधिकारियों के लिए एक आफिसर्ज मैस का भी रखा नींव पत्थर

by

होशियारपुर, 04 अगस्त:  डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डी.जी.पी) पंजाब गौरव यादव की ओर से डी.आई.जी जालंधर रेंज स्वप्न शर्मा व एस.एस.पी होशियारपुर सरताज सिंह चाहल की उपस्थिति में आज पुलिस लाइन होशियारपुर में सैमीनार हाल का उद्घाटन किया गया। इस सैमीनार हाल के शुरु होने से जिले में तैनात समूह जी.ओज, एन.जी.ओज व ई.पी.ओज को पुलिस विभाग के कामकाज से स्तर को और ऊंचा उठाने के उद्देश्य से अलग-अलग तरह की ट्रेनिंग व कोर्स करवाने में सहायता मिलेगी। इस सैमीनार हाल में आन लाइन ट्रेनिंग व प्रोजेक्टर के माध्यम से जरुरी ट्रेनिंग देने की सुविधा उपलब्ध है।
डी.जी.पी गौरव यादव की ओर से इसके अलावा पुलिस लाइन होशियारपुर में गजटिड अधिकारियों के लिए एक आफिसर्ज मैस का भी नींव पत्थर रखा गया। इस मैस के बनने से जिले में कानून एवं व्यवस्था व वी.वी.आई.पी ड्यूटी के लिए अस्थायी तौर पर आने वाले गजटिड अधिकारियों को रिहायश व खाने-पीने की अच्छी सुविधा मिलेगी।
डी.जी.पी की ओर से पंजाब व जिले में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए डी.आई.जी जालंधर रेंज स्वप्न शर्मा, एस.एस.पी होशियारपुर सरताज सिंह चाहल, एस.एस.पी जालंधर देहाती मुखविंदर सिंह भुल्लर, एस.एस.पी कपूरथला राजपाल सिंह के अलावा जालंधर रेंज व सी.पी जालंधर के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की गई। इस बैठक में बाद डी.जी.पी पंजाब, सिटी सैंटर होशियारपुर में गजटिड अधिकारियों सहित एन.जी.ओज, ई.पी.ओज के साथ उनकी हौंसला आफजाई के लिए बड़े खाने में शामिल हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हरमीत सिंह औलख ने संभाला चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर का पद

होशियारपुर: हरमीत सिंह औलख ने आज कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा की मौजूदगी में चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर का पद्भार संभाल लिया। नगर सुधार ट्रस्ट कार्यालय में रखे समागम के दौरान नवनियुक्त चेयरमैन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

विदेश पहुंचते ही शादी से मुकरी :युवक ने खुद को गोली माकर कर ली आत्महत्या ,7 लाख रुपये खर्च कर प्रेमिका को भेजा था UK

पटियाला :   समाना में एक युवक ने खुद को गोली माकर आत्महत्या कर ली। युवक के सुसाइड की वजह उसकी प्रेमिका है। प्रेमिका ने यूके जाकर युवक के साथ सारे रिश्ते तोड़ दिए। इसी...
पंजाब

छठी वार दिल्ली किसानों के लिए गर्म कपड़े लेकर रवाना हुए।

गढ़शंकर   :  गढ़शंकर के गांव डघाम से बाबा चरनजीत सिंह व संत गुरबचन सिंह जी पठलावे वाले छठी वार दिल्ली किसानों के लिए गर्म कपड़े लेकर रवाना हुए। Share     
article-image
पंजाब

15 साल की लड़की को शादी का झांसा देकर ले जाने वाले विरुद्ध मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 18 अप्रैल  : गढ़शंकर पुलिस ने 15 साल की लड़की को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में एक व्यक्ति के विरुद्ध धारा 137(2),87 बी एन एस एक्ट तहत...
Translate »
error: Content is protected !!