सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर के विभिन्न पद एसआईएस में भरे जाएंगे : 8 अगस्त को बीडीओ कार्यालय ऊना, 9 अगस्त को अंब, 10 अगस्त को गगरेट तथा 11 अगस्त को हरोली में शिविर किए जाएंगे आयोजित

by
ऊना, 5 अगस्त – एसआईएस इंडिया लिमिटेड रीजनल टेªनिंग एकादमी झबोला बिलासपुर द्वारा सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर भर्ती के लिए विभिन्न शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए एसआईएस इंडिया लिमिटेड रीजनल टेªनिंग एकादमी झबोला बिलासपुर भर्ती अधिकारी रनबीर सिंह ने बताया कि सुरक्षा जवान व सुपरवाईजर भर्ती के लिए 8 अगस्त को बीडीओ कार्यालय ऊना, 9 अगस्त को अंब, 10 अगस्त को गगरेट तथा 11 अगस्त को हरोली में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइज भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास होने के साथ-साथ शारीरिक मापदंड लम्बाई 168 सेंटीमीटर, सीना 80-85 सेंटीमीटर तथा उम्र 21 से 37 के बीच तथा वजन 56 किलोग्राम से ज्यादा और 90 किलोग्राम से कम होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थी को 16,500 से 18,500 रूपये प्रतिमाह वेतन सहित ईपीएफ, ईएसआईसी व पेंशन बोनस इंक्रीमेंट की सुविधा भी देय होगी। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 8558062252 व 9816813693 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उदयपुर में गरजे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : नरेंद्र मोदी ने बनवाई अटल टन,  बदला लाहौल-स्पीति घाटी का जनजीवन : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री प्रदेश भर में कहते हैं लाहौल में मिले 1500 दिए, यहां किसी को मिले क्यों नहीं एम नाथ।लाहौल-स्पीति/उदयपुर :    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने लाहौल के उदयपर में जनसभा को संबोधित करते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भ्रष्टाचार पर शून्य सहिष्णुता की नीति से लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा: मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ने कुमारसैन बस अड्डे का लोकार्पण किया,   परिवहन निगम सब डिपो खोलने की घोषणा कुमारसैन :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के कुमारसैन में 4.26 करोड़ से निर्मित बस अड्डे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC अनुपम कश्यप ने दिलाई शिमला जिला के नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को शपथ

एएम नाथ। शिमला : उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज जिला शिमला के नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को बचत भवन के सभागार कक्ष में शपथ दिलाई जिसमे सभी 25 वार्ड के नव निर्वाचित...
Translate »
error: Content is protected !!