लोक अदालत नौ सितंबर को कांगड़ा जिला के सभी न्यायालयों में होगी आयोजित

by
धर्मशाला, 05 अगस्त। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कांगड़ा जिला के सभी न्यायालयों में नौ सितंबर को किया जाएगा इसमें प्री लिटिगेशन, एनआई एक्ट, धन वसूली के मामले, श्रम विवाद, अपराधिक कंपाउडेबल मामले, एमएसीटी केस, वैवाहिक मामले, भूमि अधिग्रहण के मामले, राजस्व मामले, मोटर यान अधिनियम, सिविल मामलों के केस लगाए जाएंगे। यह जानकारी जिला विधिक साक्षरता प्राधिकरण की सचिव शिखा लखनपाल ने कहा कि लोक अदालतें लोगों को सस्ता तथा शीघ्र न्याय उपलब्ध करवाने के लिए आयोजित की जाती हैं। लोक अदालतों के माध्यम से केसों का निपटारा जल्द होता है इसके साथ ही दोनों ही पक्षों की सहमति पर ही फैसला लिया जाता है। सचिव ने आम जनता से अनुरोध करते हुए कहा कि वे अपने मामलों को शांतिपूर्वक समझौते के लिए लोक अदालत में भेंजे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जेजों मोड़–टाहलीवाल चौक लिंक रोड के स्तरोन्नयन को 48.69 करोड़ की मंजूरी : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के प्रयासों से ऊना को बड़ी सौगात

रोहित जस्वाल। ऊना, 15 दिसंबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप ऊना जिले को सड़क अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। केंद्र सरकार ने जेजों मोड़ से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अस्पताल में पशुओं के गायनी, मेडिसन, हड्डियों व पेट से संबंधित रोगों की सर्जरी की सुविधा उपलब्ध

आंचलिक पशु अस्पताल में हो रहे बड़े-बड़े ऑपरेशन, एक वर्ष में 2382 किसान लाभान्वित ऊना : जिला ऊना के बरनोह में आरंभ हुआ आंचलिक पशु अस्पताल किसानों के लिए एक बड़ी सुविधा बनकर उभरा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खन्ना के प्रयासों से लखविंदर सिंह का पार्थिव शरीर ग्रीस से पहुंचा भारत, पैतृक गाँव चक्कल्लाह बख्श में हुआ अंतिम संस्कार

होशियारपुर 03 फरवरी : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के प्रयासों से तहसील मुकेरियां के गाँव चक्कअल्लाह बख्श निवासी लखविंदर सिंह जिसकी मृत्यु ग्रीस में हो गयी थी, का पार्थिव शरीर भारत पहुंचा जिसका...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समस्याओं का यथोचित समाधान करना प्रदेश सरकार की वचनबद्धता , प्रदेश सरकार सभी वर्गों के संतुलित विकास के लिए कार्यरत – डॉ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के संतुलित विकास के साथ हिमाचल प्रदेश को...
Translate »
error: Content is protected !!