गांवों में छप्पड़ों के नवीनीकरण व खेल मैदानों के निर्माण कार्य को जल्द किया जाए पूरा: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने जल सप्लाई व सैनीटेशन विभाग के प्रमुख सचिव की मौजूदगी में अधिकारियों के साथ की बैठक
गांव छावनी कलां, बसी गुलाम हुसैन व बजवाड़ा में गीले-सूखे कूड़े के प्रबंधन, छप्पड़ के निर्माण कार्य व सीवरेज स्कीम का लिया जायजा
होशियारपुर, 05 अगस्त:  जल सप्लाई व सैनीटेशन, राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि विधान सभा क्षेत्र होशियारपुर में थापर माडल पर आधारित बन रहे छप्पड़ों के नवीनीकरण के कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में विधान सभा क्षेत्र होशियारपुर के जल सप्लाई व सैनीटेशन विभाग और पंचायती राज के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ जल सप्लाई व सैनीटेशन विभाग के प्रमुख सचिव डी.के तिवारी, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छप्पड़ों के नवीनीकरण व खेल मैदान तैयार करने के कार्य को तय समय में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान उन्होंने विधान सभा क्षेत्र होशियारपुर के अंतर्गत ग्रामीण जल सप्लाई स्कीमों, ठोस कूड़ा प्रबंधन, तरल कूड़ा प्रबंधन, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, साझे शौचालय, छप्पड़ों के नवीनीकरण, गांवों में पार्कों सहित खेल मैदानों के कार्य की भी समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने गांव छावनी कलां गीले सूखे कूड़े के प्रबंधन, गांव बसी गुलाम हुसैना छप्पड़ के निर्माण कार्य व गांव बजवाड़ा में डाली जाने वाली सीवरेज योजना का भी जायजा लिया।
जल सप्लाई व सैनीटेशन विभाग के प्रमुख सचिव डी.के तिवारी ने बैठक के दौरान अधिकारियों निर्देश दिए कि वे छप्पड़ों के नवीनीकरण, खेल मैदानों व जल सप्लाई व सीवरेज के कार्य में और तेजी लाकर इसे जल्द पूरा करें। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने भी विश्वास दिलाया कि निर्माण कार्यों में तेजी लाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और तय समय में सभी विकास कार्य मुकम्मल किए जाएंगे। इस मौके पर आई.ए. ट्रेनी दिव्या.पी, मुख्य इंजीनियर जसविंदर सिंह चाहल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण विकास) बलराज सिंह, निगरान इंजीनियर विजय कुमार, कार्यकारी इंजीनियर-कम-जिला सैनीटेशन अधिकारी सिमरनजीत सिंह, कार्यकारी इंजीनियर पंचायती राज सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहीद-ए-आजम स.भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर द्वारा 2 जून से लगाएगा समर कैंप: एडवोकेट राय

गढ़शंकर 29 मई  :  बच्चों को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी शहीद-ए-आजम स.भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर द्वारा 2 जून से 30 जून तक समर...
article-image
पंजाब

दुर्गा मंदिर भाम में 71 वा वार्षिक मेला 30/31 जुलाई को होगा : चेयरपर्सन बहन विनोद कुमारी ,गुरनाम जसवाल सेवादार

*दुर्गा मंदिर भाम में 71 वा वार्षिक मेला 30/31 जुलाई को होगा/चेयरपर्सन बहन विनोद कुमारी/गुरनाम जसवाल सेवादा *इस वार्षिक मेले को समर्पित प्रभात फेरिया निरंतर जारी 29 जुलाई तक प्रातः 4/30 बजे से 6...
article-image
पंजाब

गांव बीहड़ा में मैडिकल कैंप 12 जून को: गोल्डी सिंह

गढ़शंकर : जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहने वाले समाजसेवक और गोल्डी किराना स्टोर बीहड़ा (गढ़शंकर) के मालिक गोल्डी सिंह ने बताया कि समूह नगर निवासियों और प्रवासी भारतीयों के सहयोग...
article-image
पंजाब

पंजाब देश में सबसे अधिक वेतन देने वाले राज्यों में शामिल….हरपाल सिंह चीमा ने पूर्व की सरकारों पर भी साधा निशाना

पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पूर्ववर्ती शिरोमणि अकाली दल-भाजपा तथा कांग्रेस सरकारों की नीतियों के कारण राज्य को कर्मचारियों के वेतन आयोग के बकायों के रूप में 14,191...
Translate »
error: Content is protected !!