पौधों की उचित देखभाल के लिए भी उठाएं कारगर कदम : पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी: केवल सिंह पठानिया

by
शाहपुर के महाड़ में वन महोत्सव आयोजित
शाहपुर, 08 अगस्त।        पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अत्यंत जरूरी है। यह उद्गार विधायक केवल सिंह पठानिया ने महाड़ में आयोजित वन महोत्सव का शुभारंभ करने के उपरांत व्यक्त किए। विधायक केवल सिंह पठानिया ने अर्जुन का पौधा भी लगाया। उन्होंने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र में पौधारोपण अभियान में आम जनमानस की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ साथ वन प्रबंधन समितियों, महिला मंडलों, युवक मंडलों का भी सहयोग भी लिया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण में पौधारोपण की महत्ता को लेकर स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि युवा पीढ़ी भी वन संरक्षण के लिए आगे आ सके। उन्होंने कहा कि पौधारोपण अभियान के साथ साथ पौधों के उचित संरक्षण तथा देखभाल के लिए भी कारगर कदम उठाए जाएं ताकि पौधारोपण अभियान सही मायनों में लाभदायक साबित हो सके।
छतड़ी भनियार महाड़ हरनेरा सड़क पर शीघ्र आरंभ होगी बस सेवा
विधायक पठानिया ने कहा कि शाहपुर उपमंडल की छतड़ी-भनियार-महाड़ हरनेरा सड़क पर शीघ्र ही बस सेवा आरंभ की जाएगी। इस बाबत विधायक केवल सिंह पठानिया ने मंगलवार को एचआरटीसी की बस में सवार होकर अधिकारियों के साथ सड़क का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम करतार चंद, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ विपुल तथा परिवहन निगम के अधिकारी उपस्थित थे।
महाड़ में सामुदायिक भवन एवं पशु चिकित्सा केंद्र खोला जाएगा
विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के आशीर्वाद से 6 महीनों में शिक्षा, स्वास्थ्य,पानी,सड़कों ,पेयजल की बेहतर सुविधा के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की चिरलंबित मांगों को चरणबद्व तरीके से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सैनिक शाहपुर लीग की ईसीएच कैंटीन एवं विश्राम गृह के भवन की जमीन को भूतपूर्व सैनिक लीग के नाम करवाने तथा धनस्वीकृत भी करवाया गया है। उन्होंने कहा कि महाड़ के लिए हेंडपंप की फ्लसिंग शीघ्र करवाई जाएगी इसके साथ बेहतर विद्युत व्यवस्था के लिए ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा, महाड़ में सामुदायिक भवन तथा पशु चिकित्सा केंद्र खोलने तथा सड़क सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत शर्मा,ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा,उप मंडल अधिकारी करतार चंद,खण्डविकास अधिकारी कंवर सिंह,जलशकि बिभाग एक्सीयन अमित डोगरा,बिजली बिभाग एक्सीयन अंग्रेज सिंह,लोक निर्माण बिभाग एसडीओ वीपुल पुंज,बीएमओ विक्रम कटोच,एसडीओ बिजली बिभाग विक्रम सिंह,रजाक मोहम्मद एसडीओ जलशक्ति बिभाग, सीडीपीओ संतोष कुमारी, तहसीलदार राकेश कुमार कुमार, राजीव पटियाल,प्रधान रचना देवी,उप प्रधान गोपाल सिंह,प्रधान विनोद कुमार,उप प्रधान करतार सिंह,पूर्व प्रधान स्वर्णा देवी,बलविंदर सिंह,रचना देवी पंचायत समिति,आशा देवी पंचायत प्रधान, जैसी राम,पंचायत प्रधान अरुणा देवी, जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर, सरोज देवी प्रधान,उप प्रधान सुरजीत कुमार,पूर्व उप प्रधान प्रीतम चंद,पूर्व प्रधान रीना देवी,पूर्व प्रधान अमर चंद,दिनेश शर्मा,जीवन कुमार,कमल कुमार,भगवान दास,अक्षय कुमार,सुरेश कुमार,रणधीर सिंह,केसर सिंह, पंजाब सिंह, रजिंदर सिंह,माधो राम, प्रकाश चंद,प्रदीप बलोरिया, अश्वनी चौधरी,आदि गणमान्य व्यक्ति मोजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डायरी कनेक्शन खंगालने के लिए : ईडी ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान के ठिकानों पर पीएमएलए के तहत की रेड

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी  के विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पर प्रवर्तन निदेशालय  ने आज मंगलवार (10 अक्टूबर) को छापेमारी की। आप नेता के यहां सुबह भोर में ही ईडी अचानक पहुंची...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फोरलेन निर्माण के दौरान आमजन को न हो परेशानी : केवल पठानिया

एएम नाथ। शाहपुर,30 मार्च।  शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने आज एनएचएआई के अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों के साथ शाहपुर से रजोल तक निर्माणाधीन फोरलेन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में 77वां जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, भव्य मार्च पास्ट की ली सलामी एएम नाथ।  बिलासपुर, 26 जनवरी : जिला स्तरीय 77वां गणतंत्र दिवस समारोह जिला मुख्यालय बिलासपुर स्थित पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विजिलेंस थाना धर्मशाला को बेहतरीन कार्य करने पर मिला सम्मान : SI प्रताप चंद को प्रदेश भर में बेहतरीन कार्य करने वाले अन्वेषणाधिकारी और SI जसवीर को सर्वोतम डिटेक्टिव अधिकारी के रूप में किया सम्मानित

धर्मशाला, 04 नवंबर। सतर्कता सप्ताह के उपलक्ष्य पर विजिलेंस थाना धर्मशाला को प्रदेश भर में बेहतरीन कार्य करने पर शनिवार को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो राज्य मुख्यालय शिमला में सम्मानित किया गया...
Translate »
error: Content is protected !!