लापरवाही बरतने वाले दुकानदार व लोगों के पुलिस ने काटे चालान

by
गढ़शंकर – लोगों द्वारा लापरवाही बरतने के कारण गढ़शंकर में बढ़ रहे कोरोना के कहर को देखते हुए गढ़शंकर पुलिस प्रशासन ने अपने तेवर कड़े कर लिए है। शनिवार को एएसपी गढ़शंकर तुषार गुप्ता की अगुवाई में एसएचओ इकबाल सिंह व पुलिस कर्मचारियों ने दुकानों पर जाकर बिना मास्क लगाए दुकानदारों का चालान काटे व बाजार में मास्क न लगाकर घूमने वाले करीब दस लोगों से जुर्माना वसूला। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ इकबाल सिंह ने बताया कि एएसपी तुषार गुप्ता की अगुवाई में शहर में पुलिस द्वारा पैदल मार्च कर लोगों को इस बीमारी से बचने के लिए हेल्थ विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करने की सलाह दी ताकि वह और उनका परिवार इस बीमारी की गिरफ्त में न आए।उन्होंने बताया कि इस दौरान दस लोगों का कोरोना टेस्ट भी कराया गया। एएसपी तुषार गुप्ता ने गढ़शंकर सब डीविजन के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह बाजार व पब्लिक प्लेस में जाने से पहले मास्क पहने व बाजार में फिजिकल डिस्टेंस बना कर रखे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ज़िला योजना कमेटी की चेयरपर्सन करमजीत कौर ने हाईकोर्ट के फैसले को बताया पंजाब की बड़ी जीत

होशियारपुर, 14 मई :  ज़िला योजना कमेटी की चेयरपर्सन करमजीत कौर ने पानी के मुद्दे पर पंजाब को मिली कानूनी सफलता को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा...
article-image
पंजाब

वसती सैसियां में छिंझ मेले मेें पटके की कुशती के विजेता को दी सोने की मुंदरी

गढ़शंकर: गांव वसती सैसियां (देनोवाल खुर्द) में आयोजित छिंझ मेले में पटके की कुशती में पहला ईनाम सोने की मुंदरी और दूसरा ईनाम चांदी कड़ा व नकद राशि वतौर ईनाम दी गई। तीसरे नंबर...
Translate »
error: Content is protected !!