आप सत्ता में बड़े-बड़े वादे करके आई, अब लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे :सांसद मनीष तिवारी

by
नंगल, 14 अगस्त: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा नंगल तहसील के अलग-अलग गांवों सजमोर, भलान और मानकपुर का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने जहां लोगों की समस्याओं को जाना, वहीं पर गांवों के विकास की जरूरत पर बल भी दिया।
इस अवसर पर आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए, सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि बतौर सांसद लोगों की समस्याओं को जानना और उनके हल हेतु प्रयास करना उनकी जिम्मेदारी है। इस दौरान उन्होंने ने कहा लोगों से बड़े-बड़े वादे करके आम आदमी पार्टी सत्ता में आई । जिससे अब लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। जिस पर संसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी काम करने में विश्वास रखती है। पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान लोकसभा क्षेत्र के विकास हेतु के प्रोजेक्ट लाए गए थे। उनकी ओर से भी संसदीय क्षेत्र के विकास हेतु लगातार फंड जारी किए जा रहे हैं।
जहां अन्य के अलावा, डॉ अच्छर शर्मा, गुरवीर सिंह गजपुर, अशोक सैनी, डॉ रविंदर दीवान, राज सिंह नंगल, सरपंच रामपाल, अमनदीप शर्मा, ज्ञान चंद, रीना धुरी, पंच माया देवी, सिंकदर पंच, भाग सिंह पन्नू, दर्शन पंच, करण चंद, सुरजीत कौर पंच, प्यारा सिंह पूर्व पंच, गुरबख्श सिंह पूर्व पंच, मास्टर प्रेमचंद, सोमनाथ शर्मा, तेलु राम, इत्यादि मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में पवन दीवान हुए नतमस्तक : हमें सत्य और धर्म का मार्ग कभी भी नहीं छोड़ना चाहिए: दीवान

लुधियाना, 5 सितंबर: श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पवित्र त्यौहार भारत सहित पूरी दुनिया में श्रद्धा और उत्साह के साथ बनाया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल...
article-image
पंजाब , समाचार

यह राजनीति नहीं, क्रांति है: पानी, नशा और भविष्य की लड़ाई पर सीएम भगवंत मान का युवाओं को संदेश : भगत सिंह से प्रेरणा, पंजाब के नौजवान अब बनेंगे बदलाव की मशाल : सीएम भगवंत मान

गढ़शंकर, 3 मई :  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज गढ़शंकर में आम आदमी पार्टी की तरफ से आयोजित यूथ क्लब लीडरशिप प्रोग्राम की अध्यक्षता करते हुए युवाओं को राष्ट्र हित में काम करने के...
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने 73 बोतलें अवैध शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने अवैध रूप से अन्य राज्यों से शराब लाकर बेचने वाले अनसरो पर नकेल कसते हुए मुखबिर की सूचना पर छापेमारी करते हुए एक व्यक्ति को 73 बोतल अवैध संबंध...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हाथों में हाथ डाल लगाया मौत को गले – 93 वर्ष की आयु में इच्छु मृत्यु से दुनिया को अलविदा कहा : 70 साल के प्यार के बाद कपल ने चुना अपना ‘आखिरी दिन

नीदरलैंड :  पूर्व पीएम ड्राइस वेन एग्त एवं उनकी पत्नी यूजीन ने 93 वर्ष की आयु में इच्छु मृत्यु से दुनिया को अलविदा कह दिया है. दोनों की आयु 93 वर्ष थी. कपल का...
Translate »
error: Content is protected !!