539 लोगों ने लिया राहत शिविरों में आश्रय : रिलीफ कैंपस् में प्रशासन द्वारा लोगों के रहने-खाने की पूरी की गई व्यवस्था

by
इंदोरा  : उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि इंदोरा और फतेहपुर से निकाले जा रहे लोगों को प्रशासन द्वारा स्थापित राहत शिविरों में ले जाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दोपहर 2 बजे तक कुल 539 लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली है। उपायुक्त ने बताया कि रिलीफ कैंपस् में प्रशासन द्वारा लोगों के रहने-खाने की पूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा वहां मेडिकल टीमों की तैनाती भी की गई है, जो रेस्क्यू किए गए लोगों का निरंतर स्वास्थ्य जांच कर जरूरी उपचार भी कर रही है।
*पांच स्थानों पर किए रिलीफ कैंप स्थापित*
जिलाधीश ने बताया कि रेस्क्यू किए गए लोगों के लिए पांच रिलीफ कैंप स्थापित किए गए हैं, जिनमें फतेहपुर और इंदोरा में दो-दो तथा नूरपुर में एक राहत शिविर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि फतेहपुर उपमंडल के बढूखर में 212 और फतेहपुर में 121 लोग रह रहे हैं। वहीं इंदोरा के राम गोपाल मंदिर में 67 तथा शेखपुरा में 111 लोगों ने आश्रय लिया है। उन्होंने बताया कि नूरपुर के लदरोड़ी में स्थापित राहत शिविर में 28 लोग अभी रह रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

7 फरवरी को होगी नवोदय विद्यालय की पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा

प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड एएम नाथ। चम्बा :  प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय, सरोल विक्रम सचदेवा ने जानकारी देते हुए बताया कि नवोदय विद्यालय समिति द्वारा पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा (एलईएसटी) कक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस पार्टी के 34 जबकि भाजपा के 25 विधायक : भाजपा 25 विधायक से कैसे बनाएगी सरकार, जनता को कर रही गुमराह – राजेश धर्माणी

शिमला , 31  मार्च । तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा है कि भाजपा नेता प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए तर्कहीन बयानबाज़ी कर रहे हैं। विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कनाडा में स्टूडेंट वीज़ा पर आने वाले 950 युवाओं को ब्रिटिश कोलंबिया में किया गिरफ्तार : बॉर्डर सिक्योरिटी एजेंसी ने 187 स्थानों पर की थी छापेमारी

कोलंबिया :   ब्रिटिश कोलंबिया में बॉर्डर सिक्योरिटी एजेंसी ने 187 स्थानों पर छापेमारी की और 950 युवाओं को गिरफ्तार किया, जो अवैध रूप से कम वेतन पर नियमों से अधिक काम कर रहे थे। ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजावर-बाथड़ी मार्ग पर पंडोगा पुल अस्थायी रूप से बंद, वैकल्पिक मार्ग से संचालित होगा यातायात

रोहित जस्वाल।  ऊना, 4 अगस्त। भारी वर्षा के चलते पंजावर-बाथड़ी सड़क पर स्थित पंडोगा पुल के खंभों के नीचे की कटऑफ दीवार और राफ्ट (किमी 5/904 से 6/155 के मध्य) आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त...
Translate »
error: Content is protected !!