आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने निरीक्षण : आपदा प्रभावित परिवारों को 2 लाख 30 हजार की राहत राशि वितरित

by
बैला गांव के समीप भूस्खलन रोकथाम की प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए सुनिश्चित
चंबा,(चुवाड़ी) 16 अगस्त : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज उपमंडल भटियात के तहत भारी बारिश के कारण आपदा प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों का प्रवास कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया ।
उन्होंने इस दौरान चुवाड़ी- शाहपुर वाया
ददरियाड़ा संपर्क सड़क के तहत गांव बैला के समीप भूस्खलन से क्षतिग्रस्त संपर्क सड़क का निरीक्षण करते हुए भूस्खलन से गुठियार, चपडु तथा बैला गांव को संभावित खतरे के अनुरूप प्रभावी भूस्खलन रोकथाम कार्यों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए ।
उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि इस भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में जल निकासी को लेकर उचित व्यवस्था सुनिश्चित बनाई जाए ।
विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान रायपुर के समीप परोच गांव में बादल फटने की घटना से भारी भूस्खलन की चपेट के कारण मृतक के परिवार का कुशल क्षेम जाना और प्रभावित परिवार को 1 लाख की राहत राशि भी प्रदान की । उन्होंने परिवारिक सदस्यों को प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन भी
दिया । उन्होंने यहां आपदा से प्रभावित दो स्थानीय व्यक्तियों सरवन कुमार और प्रीतम सिंह को पांच- पांच हजार रुपयों की तत्काल राहत राशि भी उपलब्ध करवाई ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने उपमंडलीय प्रशासन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को 13 अगस्त के बाद भटियात क्षेत्र में भारी बारिश से प्रभावित लोगों की निजी संपत्ति को हुए नुकसान के प्रभावी आकलन के निर्देश भी दिए ।
इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने खरगट, टिकरी, समोट, धोण , बिन्ना इत्यादि गांव का प्रवास कर आपदा से हुए नुकसान का निरीक्षण किया ।
इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में आपदा प्रभावित परिवारों को 1 लाख 30 हजार की राहत राशि का वितरण भी किया ।
इस दौरान लोगों की समस्याओं का समाधान करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने लोगों को यह भी आश्वस्त किया कि आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार लोगों के साथ मजबूती के साथ खड़ी है।
उपायुक्त अपूर्व देवगन, एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण हर्ष पुरी, जल शक्ति राकेश ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चेला किशन चंद, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंदर चाढक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 18 अगस्त से शुरू

विधानसभा के पास अब तक 830 प्रश्न आए : पठानिया एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 18 अगस्त से शुरू होने वाला है। 12 बैठकों वाला यह सत्र 2 सितंबर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वाद्ययंत्र व देवलु नाटी प्रतियोगिता का प्रथम चरण सम्पन्न : 16 वाद्ययंत्र एवं 5 देवलु नाटी दल दूसरे दौर के लिए चयनित, कल होगा फाइनल मुकाबला

मंडी, 19 फरवरी। मंडी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत देवधुन/वाद्ययंत्र एवं देवलु नाटी प्रतियोगिताओं का प्रथम चरण आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। छोटी काशी के नाम से विख्यात मंडी में आयोजित इन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अननेचुरल सेक्स करते प्रिंसिपल और महिला टीचर का वीडियो स्टाफ ने किया था शूट : स्टूडेंट्स के परिजनों ने दिए थे पैसे

राजस्थान। चित्तौड़गढ़ के एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल और लेडी टीचर के ‘आपत्तिजनक’ वीडियो ने बड़ी खलबली मचा दी है. सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज लीक होने के बाद प्रिंसिपल और लेडी टीचर को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक आयोजित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा, 6 अगस्त ; उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में ज़िला सैनिक कल्याण कार्यालय के तत्वावधान में पूर्व सैनिक लीग के सदस्यों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान...
Translate »
error: Content is protected !!