15 साल की बेटी से पिता करता था छेड़छाड़, ग्रिफ्तार : दादी ने कहा कि पोती को दिखाता था अश्लील वीडियो

by

मोहाली :  लालडू में 15 साल की नाबालिग से पिता ने ही छेड़छाड़ की  घिनोनी हरकत की है । पीड़िता नाबालिग का आरोप है कि उसका पिता ही कई दिनों से उसके साथ गंदी हरकत करता आ रहा है। परिवार वालों के रोकने पर भी वह नहीं माना। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी की उम्र करीब 45 साल है। वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। पुलिस बुधवार को उसे डेराबस्सी कोर्ट में पेश करेगी।  लालडू थाना प्रभारी अजीतेज कौशल ने बताया कि मामला गंभीर है। आरोपी से पूछताछ चल रही है। पीड़ित भी अभी सदमे में है। वह भी ज्यादा कुछ नहीं बता पा रही है।  पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित नाबालिग की मां पिछले काफी दिनों से बीमार चल रही है। वह मकान के ग्राउंड फ्लोर पर अपनी दादी के साथ रहती है, जबकि उसके माता-पिता इस मकान के पहली मंजिल पर रहते हैं। पिता बेटी को किसी न किसी बहाने से उसे पहली मंजिल पर बुलाता था और उसके साथ गलत हरकत करता था।  पीड़ित की दादी ने बताया कि उसका बेटा पिछले काफी समय से उसकी पोती को पास बुला कर मोबाइल में उसे अश्लील वीडियो दिखाता था। उसे ऐसा करते हुए कई बार देखा गया था। बार-बार मना करने के बाद भी वह नहीं मान रहा था। पुलिस को शिकायत देने से पहले भी उसे समझाया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दो नशा तस्कर काबू : 390 ग्राम हेरोइन और 2 लाख 61 हजार 400 रुपये ड्रग मनी बरामद

गुरदासपुर : जिला पुलिस गुरदासपुर पुलिस ने एक बस में सवार दो नशा तस्करों को काबू कर उनसे 390 ग्राम हेरोइन और 2 लाख 61 हजार 400 रुपये ड्रग मनी बरामद की है। जबकि...
article-image
पंजाब

डेमोक्रेटिक पेंशनर फ्रंट ने पेंशनर डे पर की चर्चा

गढ़शंकर, 18 दिसंबर: डेमोक्रेटिक पेंशनर फ्रंट की तरफ से पेंशनर डे पर लोकल सरदार मेजर सिंह मौजी मेमोरियल हॉल में चर्चा हुई, जिसकी अध्यक्षता कर्मचारी नेता विनय कुमार और गगनदीप थांडी ने की। इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

6 भाइयों की मौत – मौत से पहले की सेल्फी हो रही वायरल : अंतिम विदाई देने आया पूरा शहर-एक ही चिता पर अंतिम संस्कार

बीकानेर : बीकानेर के देशनोक इलाके में बीती रात हुई सड़क हादसे के बाद से पूरे शहर में शोक छाया हुआ है। देर रात एक कार पर कई टन भारी ट्रोला पलट गया, जिसमें...
Translate »
error: Content is protected !!