चढ़ियार में भारी बरसात से हुए नुकसान का लिया जायजा:-किशोरी लाल

by
बैजनाथ, 17 अगस्त :- मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने विधान सभा क्षेत्र के धार चढ़ियार की विभिन्न पंचायतों का दौरा किया।
भारी बरसात में हुए नुकसान का जायजा लिया और भारी वर्षा से प्रभावित लोगों से मुलाकात भी की।
उन्होंने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को फौरी राहत भी वितरित की। सीपीएस ने ग्राम पंचायत मत्याल में शुशील कुमार, पुत्र रत्न चन्द और ग्राम पंचायत
कुड़ग के महाल रुपेहड़ में राकेश कुमार पुत्र जगदीश चन्द के मकान के क्षतिग्रस्त होने पर उनको फोरी राहत के रूप में 5 -5 हजार रूपये दिए।
उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इस संकट की घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के मकान, खेत और डंगों को भारी वर्षा से नुकसान हुआ है, वह पटवारी को रिपोर्ट करें ताकि उन्हें उचित मुआवज़ा मिल सके।
इसके उपरान्त सीपीएस लोक निर्माण विश्राम गृह में स्थानीय लोगो की जन समस्याओ को सुना । और अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया।
इस मौके पर नायब तहसीलदार चढ़ियार अभिराय सिंह ठाकुर, अर्चित धीमान ,समीर राणा जी ,गुलाब राज जी ,चरित राणा जी ,राजेश राठौर ,शशी राणा,महिंदर सिंह ,किशोरी लाल ,रविंदर सिंह राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व प्रधानमंत्री को उनकी पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने श्रद्धांजलि की अर्पित : राजीव गांधी के विजन को लागू कर रही है राज्य सरकारः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सद्भावना चौक छोटा शिमला में राजीव गांधी की प्रतिमा पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन गोदावर्मन मामले में हिमाचल प्रदेश सरकार भी रखेगी पक्ष

राज्य सचिवालय में मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ। शिमला  लघु एवं सीमांत किसानों और भूमिहीन परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए गठित मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आज यहां राजस्व एवं बागवानी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीसी मंडी निवेदिता नेगी ने देई कैलेंडर-2024 का किया विमोचन

मंडी, 9 दिसम्बर। महिला एवं बाल विकास द्वारा संचालित योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत जिला प्रशासन की पहल पर जिला में लागू किए गए देई (Daughter Empowerment Initiative) कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

गुड गवर्नेंस’ के लिए मुख्यमंत्री ने प्रथम पुरस्कार से नवाजा, मिले 50 लाख : सुशासन सूचकांक में लगातार दूसरी बार अव्वल रहा जिला कांगड़ा

धर्मशाला, 10 अक्तूबर। जिला कांगड़ा ने लगातार दूसरी बार सुशासन सूचकांक में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर राज्य में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को दोहराया है। राजधानी शिमला में आज मंगलवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में...
Translate »
error: Content is protected !!