कृषि मंत्री चन्द्र कुमार ने स्वयं मौके पर जाकर बरसात व भूस्खलन से हुए नुकसान का लिया जायजा : प्रभावित परिवारों से मिलकर दिया हर संभव मदद का भरोसा

by
प्रशासन को नुकसान का शीघ्र आंकलन कर राहत राशि जारी करने के दिये निर्देश।
एनएचएआई के अधिकारियों को फोरलेन से हुए भूस्खलन से मकानों को बचाने के लिए डंगे लगाने के दिए निर्देश।
नूरपुर 17 अगस्त: कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज वीरवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत रजोल, बलाह,नियांगल तथा भाली पंचायतों के विभिन्न वार्डों का पैदल दौरा कर बरसात व भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सभी प्रभावित परिवारों से मिलकर नुकसान की जानकारी भी ली। गौरतलब है कि गत 14 अगस्त को क्षेत्र में हुई भारी बरसात के कारण इन पंचायतों में पहाड़ियां धंसने के कारण 39 मकान खतरे की जद में आ गए हैं। प्रशासन द्वारा अत्याधिक खतरे में आये मकानों को ऐतिहातन खाली करवा दिया गया है। पहाड़ी के धंसने के कारण मकानों को सबसे अधिक नुकसान रजोल तथा बाड़ा पंचायतों में आंका गया है।
कृषि मंत्री ने कहा कि बरसात की बजह से इस क्षेत्र में लोगों के घरों,उपजाऊ भूमि तथा निजी सम्पति को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि आज इन क्षेत्रों का ड्रोन सर्वे भी करवाया गया है ताकि बरसात से हुए वास्तविक नुकसान का पता चल सके। इसके अतिरिक्त इस क्षेत्र में पहाड़ियों के बार-बार धंसने के सही कारणों का अध्ययन करने के लिए भूवैज्ञानिक को बुलाया गया है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कार्य योजना तैयार की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को नुकसान का सही आंकलन करने सहित प्रभावित परिवारों को हर मदद पहुंचाने के निर्देश दिए ताकि बेघर हुए लोगों का स्थाई पुनर्वास सुनिश्चित बनाने के साथ अधिक से अधिक राहत पहुंचाई जा सके।
उन्होंने बताया कि प्रशासन के अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर स्वयं जायजा लिया है तथा शीघ्र ही इसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश के मुख्यमंत्री को सौंप दी जाएगी। उन्होंने इस मौके पर प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी तकलीफ को सुना तथा प्रदेश सरकार की तरफ से हर संभव मदद पहुंचाने का भरोसा दिया।उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने रिलीफ मैन्युअल में संशोधन कर आपदा से हुए नुकसान की मुआवजा राशि को भी कई गुणा बढ़ा दिया है।
कृषि मंत्री ने बताया कि जिन लोगों का नुकसान हुआ है उनके लिए स्थाई पुनर्वास व मुआवजा देने के लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू से भी मांग की है।
कृषि मंत्री ने फोरलेन निर्माण के कारण बलाह पंचायत में नवनिर्मित भवनों को भूस्खलन के कारण हो रहे नुकसान को देखते हुए एनएचएआई के अधिकारियों को इन मकानों को भूस्खलन के खतरे से बचाने के लिए तुरन्त डंगे लगाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल तथा बिजली की लाइनों को शीघ्र बहाल करने के भी निर्देश दिए।
इस मौके पर एसडीएम महिंद्र प्रताप सिंह, बीडीओ श्याम सिंह, नायब तहसीलदार कोटला सीता राम, कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी, ज़िला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, कांग्रेस नेता मनु शर्मा, नीलमा देवी, लोक निर्माण के अधिशासी अभियंता रवि भूषण, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अजय शर्मा , विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता आदर्श कुमार, उपमंडलीय भूसरंक्षण अधिकारी चंचल राणा, एसएमएस ज्योति रैना सहित अन्य विभागों के अधिकारी व पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

22 वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जनरल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट शानों शौकत के साथ शुरू : फुटबॉल अकेडमी  श्री आनंदपुर साहिब और फागवाड़ा ने अपने अपने शुरूआती मैचों में की जीत दर्ज

गढ़शंकर- ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा करवाया जा रहा 22वां राज्य स्तरीय ओलम्पियन जरनैल सिंह फुटवाल टूर्नामेंट पूर्व विधायक ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठा  संरक्षक टूर्नामेंट कमेटी के नेतृत्व में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस का ‘EAGLE’ ग्रुप’ – दिल्ली चुनाव में रखेगा कड़ी नजर ….

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस ने चुनावी गड़बड़ियों पर कड़ी नजर रखने के उद्देश्य से नेताओं और विशेषज्ञों का एक विशेष कार्य समूह ‘ईगल ग्रुप’ का गठन किया है। पार्टी द्वारा जारी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सुपरहीरो बनकर आग की लपटों के बीच उतरेंगे IIT मंडी के ड्रोन : 5 मिनट में होगा एक्शन; हवा और जमीन से करेगा प्रहार

मंडी : जब कहीं भीषण आग लगती है, तो चीख-पुकार और धुएं के गुबार के बीच जांबाज दमकलकर्मी जान जोखिम में डालकर अंदर दाखिल होते हैं। कई बार संकरी गलियां, ऊंची इमारतें या जहरीली गैस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इलैक्ट्रिशियन का 1 पद और सुपरवाइज़र व लैब सहायक के 2 पद भरे जाएंगे : 28 सितम्बर को साक्षात्कार में

ऊना, 22 सितम्बर – मैसर्ज़ ईसकोन इंडस्ट्री बेला बाथड़ी द्वारा 28 सितम्बर को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!