1 सितंबर से फागू में होगी ईवीएम/वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जांच – अतिरिक्त उपायुक्त

by
शिमला, 20 अगस्त – अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में आज यहां लोकसभा आम चुनाव-2024 के संचालन के लिए ईवीएम/वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जांच के संदर्भ में बैठक आयोजित की गई।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी (डीसी) शिमला द्वारा तैनात कर्मचारियों एवं बीईएल इंजीनियरों द्वारा ईवीएम/वीवीपीएटी गोदाम फागु (ठियोग) में प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) 01 सितंबर, 2023 से शुरू की जाएंगी। एफएलसी प्रत्येक दिन छुट्टियों सहित सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी।
उन्होंने कहा कि इस दौरान सशस्त्र पुलिस बलों का कम से कम एक सेक्शन 24×7 सीसीटीवी कवरेज के साथ तैनात किया जाएगा।
उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को प्रथम स्तरीय जांच स्थल फागू (ठियोग) में 25 अगस्त, 2023 से पहले डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) की स्थापना करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेल फोन, कैमरा, स्पाई पेन आदि को एफएलसी हॉल के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि प्रथम-स्तरीय जांच के बाद ईवीएम वाले स्ट्रांग रूम की चौबीसों घंटे सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जायेंगे। इसके अतिरिक्त एफएलसी के बाद ईवीएम वाले स्ट्रांग रूम के प्रवेश बिंदु पर 24×7 सीसीटीवी का पहरा होगा।
उन्होंने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को स्ट्रांग रूम के पास एवं अंदर अग्निशामक यंत्र एवं फायर अलार्म की पर्याप्त व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग को ईवीएम/वीवीपीएटी गोदाम के बाहर चल रहे सभी निर्माण कार्य प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) शुरू होने से पहले पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) के दौरान गोदाम के बाहर अनाधिकृत व्यक्तियों की अनावश्यक आवाजाही नहीं होगी।
उन्होंने जल शक्ति विभाग को एफएलसी स्थल पर पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने अग्नि सुरक्षा उपायों के लिए भी पानी का उचित भंडारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के निर्देशों के अनुसार जिला निर्वाचन कार्यालय और मुख्य निर्वाचन अधिकारी स्तर पर नियंत्रण कक्ष में संपूर्ण प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी), प्रक्रिया और निगरानी की वेबकास्टिंग होगी और भारत निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। उन्होंने बीएसएनएल के अधिकारियों को वेबकास्टिंग और पर्याप्त इंटरनेट कनेक्टिविटी के सभी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ज्योति राणा, तहसीलदार निर्वाचन सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टूरिस्ट से ज्यादा कैश और शराब न लेकर आने की जानकारी साझा करें पंजाब पुलिस -चुनावों के मद्देनजर हिमाचल पंजाब सीमा क्षेत्र पर व्यवस्था हाई अलर्ट पर रखने का निर्णय : डीजीपी संजय कुंडू

ऊना । 10 अप्रैल :  डीजीपी संजय कुंडू की आगामी चुनावों को लेकर हिमाचल व पंजाब पुलिस की संयुक्त बैठक जिला ऊना में हुई। इस दौरान डीआईजी नॉर्दन रेंज अभिषेक दुल्लर व एसपी ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी

21 और 22 सितंबर को विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे दौरा एएम नाथ। चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 21 और 22 सितम्बर को दो दिवसीय प्रवास पर विधानसभा क्षेत्र भटियात में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनिरुद्ध सिंह ने जयराम ठाकुर पर बोला बड़ा हमला : जयराम ठाकुर पास कोई काम नहीं-जनता ने उन्हें पांच साल के लिए बैठा दिया घर

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर जमकर हमला बोला है। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि जयराम ठाकुर सिर्फ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी का पंचायत प्रतिनिधियों से विकास को नए आयाम देने के लिए तत्परता से काम करने का आह्वान : बोले…सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी रखें पंचायत प्रतिनिधि, ताकि पात्र लोगों को दिला सकें अधिक से अधिक लाभ

 रोहित भदसाली।  ऊना, 3 सितंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने पंचायती राज संस्थानों के सभी प्रतिनिधियों से ऊना जिले में विकास को नए आयाम देने के लिए तत्परता से काम करने का आह्वान किया है।...
Translate »
error: Content is protected !!