लोगों के लिए जल्द खोल दी जाएगी ढली टनल, मिलेगी जाम से मुक्ति : अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह ने किया चम्याणा, भट्टाकुफर, ढली का दौरा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

by
शिमला 20 अगस्त – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और लोक निर्माण एवं युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज चम्याणा का दौरा किया और अस्पताल सड़क को जल्द दुरुस्त कर पक्का करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अस्पताल की रिटेनिंग वाल का कार्य भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने ढली टनल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और टनल का ट्रायल भी लिया। उन्होंने बताया कि जल्दी ही इस टनल को लोगों की सुविधा के लिए खोल दिया जाएगा जिसके बाद यहाँ जाम की स्थिति से राहत मिलेगी। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अधिकारीयों के साथ लक्कड़ बाजार के लिए प्रस्तावित टनल को लेकर भी चर्चा की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है और इसी दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा, लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की कांग्रेस सरकार अपने पिछले 16 महीने का रिपोर्ट कार्ड नहीं दिखा पाई : सरकार ने अपने 16 महीने के कार्यकाल में 25000 करोड़ का ऋण ले लिया -मीनाक्षी लेखी

एएम नाथ। शिमला : भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी अपना लोकसभा का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच में गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण विकास,  शिक्षा तथा  सूचना प्रौद्योगिकी  रहेगी विशेष प्राथमिकता– DC  मुकेश  रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा, 19  फरवरी  :   भारतीय प्रशासनिक सेवा में वर्ष 2015 बैच के अधिकारी मुकेश  रेपसवाल ने गत दिनों उपायुक्त  चंबा का कार्यभार संभाला था और आज मुकेश  रेपसवाल ने ज़िला मुख्यालय स्तर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आदर्श आचार संहिता की अनुपालना के लिए तैनात रहेंगी 51 टीमें

हमीरपुर 18 मार्च। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः अनुपालना के लिए जिले भर में 51 टीमें तैनात की गई हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वतंत्रता के उत्सव को तैयार देहरा राज्य स्तरीय समारोह में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री, व्यवस्थाएँ चाकचौबंद : विधायक ने किया निरीक्षण

राकेश शर्मा :देहरा/तलवाड़ा: हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस वर्ष राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह जिला कांगड़ा के देहरा में मनाने का निर्णय लिया है। ब्यास के किनारे बसा देहरा और यहां के निवासी अपने...
Translate »
error: Content is protected !!